
अशोक गहलोत VS शशि थरूर पर सस्पेंस, राहुल गांधी को मनाने में जुटे नेता... अध्यक्ष पद चुनाव पर कांग्रेस के सामने 4 विकल्प
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए 24 सितंबर से नॉमिनेशन शुरू हो जाएंगे. इस बीच बुधवार को दिल्ली में काफी हलचल देखने को मिली. अशोक गहलोत यहां सोनिया गांधी से मिले. दूसरी तरफ शशि थरूर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के हेडक्वॉर्टर में मधुसूदन मिस्त्री से मिले और अध्यक्ष पद चुनाव के बारे में जानकारी ली.
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही, वैसे-वैसे कांग्रेसी नेताओं की हलचल बढ़ती जा रही है. अबतक अध्यक्ष पद चुनाव के लिए शशि थरूर और अशोक गहलोत का नाम सामने आ रहा है, लेकिन अबतक कुछ फाइनल नहीं है. दूसरी तरफ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए मना रहे हैं, लेकिन राहुल अब इस सवाल को सिर्फ एक मुस्कान के साथ टाल रहे हैं.
इस बीच दिल्ली में कई मीटिंग्स हो रही हैं, जिनकी असर केरल के कोच्चि तक पड़ता दिख रहा है. बुधवार की बात करें तो राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत दिल्ली आकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले. दूसरी तरफ केरल से सांसद शशि थरूर दिल्ली में AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) के हेडक्वॉर्टर पहुंचे. यहां वह कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मिले और चुनाव की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली.
थरूर की बात करें तो वह सोनिया गांधी से पहले ही मिल चुके हैं. इस मुलाकात में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़े होने की इच्छा जता दी थी. सोनिया ने भी इसके लिए हरी झंडी दिखा दी थी. दूसरी तरफ अशोक गहलोत अबतक यही कह रहे हैं कि उनकी पहली कोशिश रहेगी कि राहुल गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष बनें. इसके लिए वह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान केरल में राहुल गांधी से मिलकर उनको मनाने की कोशिश भी करेंगे. लेकिन अगर राहुल नहीं माने तो वह अध्यक्ष पद चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे. हालांकि, इस बात पर भी सस्पेंस है कि अगर गहलोत को अध्यक्ष बनाया गया तो क्या वह राजस्थान सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे?
अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों पर सस्पेंस
अध्यक्ष पद की रेस में अबतक थरूर और गहलोत का नाम भी सामने आ रहा है. हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी कोई ऐलान नहीं हुआ है. नामांकन की प्रक्रिया भी 24 सितंबर से शुरू होनी है और यह 30 सितंबर तक चलेगी. इसलिए इस चुनाव में क्या होगा, यह सब अभी सस्पेंस ही है. कांग्रेस नेताओं का मानना है कि नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है. ऐसे में 29 सितंबर को तस्वीर साफ होगी कि चुनाव में कौन-कौन है.
अब सबकी नजरें 22 अगस्त को अशोक गहलोत के कोच्चि दौरे पर भी है. वह यहां भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे. इस दौरान ही राहुल गांधी से भी उनकी मुलाकात होगी. यहां वह राहुल गांधी को अध्यक्ष पद संभालने के लिए 'आखिरी बार' मनाने की कोशिश कर सकते हैं.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







