
अशोक गहलोत के बदले सुर? अध्यक्ष चुने जाने पर CM पद छोड़ने के दिए संकेत
AajTak
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत केरल पहुंच चुके हैं. यहां वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे. राहुल से उनकी मुलाकात हो रही है. इसके बाद साफ होगा कि गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे या नहीं.
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए आज गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इसी के साथ कांग्रेस पार्टी में हलचल तेज हो गई है. अबतक इस रेस में सिर्फ अशोक गहलोत और शशि थरूर का नाम सामने आ रहा था. लेकिन अब मनीष तिवारी और दिग्विजय सिंह के नामों की चर्चा भी चलने लगी है. इस बीच अशोक गहलोत केरल पहुंच गए हैं. यहां वह राहुल गांधी से मीटिंग कर रहे हैं. गहलोत ने अब राजस्थान सीएम का पद छोड़ने के संकेत भी दे दिए हैं. साथ ही साथ यह भी कंफर्म कर दिया है कि वह अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे.
आजतक से बातचीत में गहलोत ने कहा कि मैं नामांकन करूंगा, फिर देखते हैं क्या माहौल बनता है, चुनाव भी हो सकता है. यहां गहलोत अन्य नेताओं द्वारा चुनाव लड़ने की चर्चाओं की बात कर रहे थे. साथ ही साथ गहलोत ने यह भी साफ कहा कि वह अगर अध्यक्ष बन भी गए तो भी राजस्थान से दूर नहीं जाएंगे. वह बोले कि जिस राज्य से मैं आता हूं, जिस गांव में मैं पैदा हुआ वहां के लोगों से दूर जैसे जा सकता हूं. वहां के लोगों की सेवा करता रहूंगा.
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए केरल गए हैं. यहां वह राहुल गांधी से मुलाकात कर रहे हैं. इस मुलाकात में गहलोत राहुल को अध्यक्ष पद संभालने के लिए मनाएंगे. अगर राहुल नहीं राजी होते हैं तो गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे. यह गहलोत पहले ही साफ कर चुके थे.
सीएम पद छोड़ने के लिए राजी हुए गहलोत?
इसी के साथ दूसरी चर्चा यह हो रही थी कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद भी गहलोत राजस्थान सीएम के पद पर बने रहेंगे. अब इसपर गहलोत का बयान भी आया है. मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकता है. लेकिन पूरे मुल्क में काम करके पोस्ट को जस्टीफाई भी करना होता है. ऐसे में दो पोस्ट पर काम नहीं हो सकता. इससे आशय निकाला जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर गहलोत राजस्थान सीएम की कुर्सी छोड़ देंगे.
आजतक से बातचीत में बोले अशोक गहलोत, एक पद को लेकर राहुल गांधी ने ठीक बात कही। सचिन पायलट वाले सवाल पर साध गए चुप्पी #हल्ला_बोल @anjanaomkashyap @Supriya23bh pic.twitter.com/beGnUeFMOa

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









