
अशरफ अली बनकर भागे सपा विधायक इरफान सोलंकी, फर्जी आधार कार्ड का लिया सहारा
AajTak
सपा विधायक इरफान सोलंकी पर फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करके दिल्ली और मुंबई की यात्रा करने का आरोप लगा है. जिसके बाद कानपुर पुलिस ने इरफान और उनके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही विधायक की इस काम में मदद करने के लिए 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया है.
कानपुर में समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी पर फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करके हवाई यात्रा करने का आरोप लगा है. पुलिस ने बताया कि इरफान ने नकली नाम से दिल्ली और मुंबई की हवाई यात्रा की. आधार कार्ड में उनकी तस्वीर थी, लेकिन नाम अशरफ अली लिखा हुआ था.
पुलिस ने इरफान और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही विधायक की इस काम में मदद करने के लिए 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया है. इसके अलावा पुलिस ने फर्जी आईडी कार्ड बनाने में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर और प्रिंटर जब्त किए हैं. बता दें, विधायक इरफान सोलंकी दो आपराधिक मामलों में वांछित हैं.
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि विधायक की मदद करने के लिए सपा नेत्री नूरी शौकत, अख्तर मंसूरी, अनवर मंसूरी और अली को गिरफ्तार किया गया है. चारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. वहीं, इशरत अली और अम्मार इलाही नाम के दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया जाना अभी बाकी है.
दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट के सीसीटीवी खंगाले पुलिस के मुताबिक, मुंबई और दिल्ली के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इरफान सोलंकी ने 11 नवंबर को जाली पहचान के आधार पर दोनों जगहों के बीच उड़ान भरी थी. तिवारी ने आगे बताया कि हमने दिल्ली और मुंबई हवाईअड्डों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें विधायक सोलंकी नजर आ रहे हैं. उन्हें सीट संख्या 31 पर बैठे हुए भी देखा जा सकता है.
हवाई अड्डे की सुरक्षा से समझौता का आरोप संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस विभाग ने सोलंकी की संपत्ति जब्त करने की अनुमति के लिए कोर्ट जाने का फैसला किया है. पुलिस का कहना है कि सोलंकी ने हवाईअड्डे की सुरक्षा से समझौता किया है. इस मामले में वह फरार चल रहे हैं. सोलंकी जाजमऊ थाना क्षेत्र में एक प्लॉट में आगजनी के मामले में भी वांछित हैं.
होटलों में भी किया फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए एक शहर से दूसरे शहर में भागने के लिए फर्जी आईडी का उपयोग किया है. इसके अलावा विधायक जिन होटलों में ठहरे, वहां भी इसी फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग किया. इसी आधार पर पुलिस ने विधायक व उनके भाई को आरोपित बनाया है. 10 नवंबर को इरफान सोलंकी ने नकली डॉक्यूमेंट बनवाया. 11 नवंबर को अशरफ अली के नाम से दिल्ली से मुंबई एयरपोर्ट की यात्रा की.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







