
अवैध संबंध छिपाने के लिए डाला मिर्च पाउडर, पत्नी ने प्रेमी के साथ फिर यूं पति को मार डाला
Zee News
Call centre staffer killed in Indore; wife, her lover arrested in Madhya Pradesh: इस मर्डर के आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए अपना सिर और दाढ़ी मुड़वा ली थी. जिन्हें ढूढ़ने के लिए पुलिस ने दिन-रात एक करते हुए इस मामले का खुलासा कर दिया.
भोपाल: इंदौर (Indore) में रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है. जहां एक पत्नी ने अपने अवैध संबंध (Extramarital affairs) में बाधा बन रहे पति (Husband) को रास्ते से हटा दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपित पत्नी, उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
इस महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति को बेरहमी से मार डाला. पुलिस के मुताबिक मृतक आकाश मिडकिया, इंदौर के एक कॉल सेंटर में काम करता था. वहीं उसकी पत्नी वर्तिका एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करती थी. जिसके अपने सहकर्मी मनीष शर्मा के साथ अवैध संबंध थे. वर्तिका और मनीष के अवैध रिश्तों की जानकारी जब पति आकाश को हुई तो वो काफी नाराज हो गया था. पति ने जब बीबी को मनीष से दूर रहने को कहा को तो इससे भड़की पत्नी ने उसे मार देने का फैसला किया.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









