
अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला काटकर हत्या, दोस्त के साथ पति गिरफ्तार
AajTak
अवैध संबंधों के शक में युवक ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के चाल चलन पर शक था. उसे कई बार समझाया था पर उस पर इसका कोई असर नहीं हुआ. जिसे लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था.
दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक शख्स ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि गली नंबर 13 में घर में खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि महिला के गले और शरीर पर चाकुओं के निशान थे. तुरंत ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घर में किसी भी तरह की चोरी या लूट की वारदात नहीं हुई थी. जिससे सीधा शक पति शाहदीन पर गया. फिर आसपास लोगों से पुलिस को यह पता चला कि मृतक महिला के संबंध उसके पति शाहदीन के साथ ठीक नहीं चल रहे थे. जिससे पुलिस का और भी शक गहरा गया. पुलिस ने आरोपी को हत्या के एक दिन बाद अपने दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के चाल चलन पर शक था. उसे कई बार समझाया था पर उस पर इसका कोई असर नहीं हुआ. शनिवार शाम 17 सितंबर को वो नशे की हालत में घर पहुंचा और पति- पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया. फिर शाहदीन ने घर में फातिमा को चाकू मार दिए और चाकू से उसका गला काट दिया. हत्या में आसिफ ने भी शाहदीन का साथ दिया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









