
अवैध रेत खनन मामले में शहडोल जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 9.5 करोड़ की संपत्ति जब्त की
Zee News
शहडोल पुलिस ने रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 हाइवा ट्रक, एक पोकलेन मशीन और एक पनडुब्बी जब्त की है. रेत माफिया सोन नदी से अवैध तरीके से रेत निकाल रहे थे. जबकि 30 जून 2021 से एक अक्टूबर 2021 तक सभी नदियों से रेत का उत्खनन पर प्रतिबंधित है.
रमेश त्रिपाठी/शहडोल: शहडोल पुलिस ने रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 हाइवा ट्रक, एक पोकलेन मशीन और एक पनडुब्बी जब्त की है. रेत माफिया सोन नदी से अवैध तरीके से रेत निकाल रहे थे. जबकि 30 जून 2021 से एक अक्टूबर 2021 तक सभी नदियों से रेत का उत्खनन पर प्रतिबंधित है. बावजूद इसके शहडोल में सोन नदी से रेत का अवैध उत्खनन परिवहन किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. इसी के आधार पर 10 सितम्बर की रात को पुलिस अधीक्षक शहडोल को सूचना प्राप्त हुई थी. थाना ब्यौहारी अंतर्गत ग्राम पौड़ी में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन हो रहा है. इस पर पुलिस अधीक्षक शहडोल ने कलेक्टर वंदना वैद्य जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक शहडोल और कलेक्टर ने पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई करने के लिए एसडीओपी ब्यौहारी भविष्य भास्कर, थाना प्रभारी ब्यौहारी अनिल पटेल, तहसीलदार जयसिंहनगर दीपक पटेल के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








