
अवैध निर्माण पर फिर चला 'बुलडोजर'... माफिया खान मुबारक गैंग की संपत्ति कुर्क
AajTak
यूपी में योगी सरकार 2.0 माफियाओं और अवैध कारोबारियों पर सख्ती से एक्शन ले रही है. इसी के तहत आज अंबेडकर नगर में माफियाओं की जमीन पर बाबा का बुलडोजर (Bulldozer) चला. वहीं नोएडा में भी अवैध फार्म हाउस पर निर्माण ध्वस्त कर दिया गया.
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की माफिया के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. जमीनें कब्जा करने और अवैध कारोबार खड़ा करने वालों पर सरकार सख्ती से एक्शन ले रही है. इसी के तहत अंबेडकर नगर जिले में माफियाओं की अवैध संपत्तियों पर बाबा का बुलडोजर चला. यहां माफिया खान मुबारक गैंग और शराब माफिया सुरेश सिंह की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की गई.
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में माफिया खान मुबारक गैंग के 5 करोड़ 58 लाख की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई. गैंगेस्टर एक्ट के तहत माफिया खान मुबारक के तीन सहयोगियों की 58 लाख की संपत्ति कुर्क की गई है. वहीं इसके अलावा शराब माफिया सुरेश सिंह की 5 करोड़ की राइस मिल पर भी कार्रवाई की गई है. हंसवर व अहिरौली थाना क्षेत्र में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. बता दें कि खान मुबारक फतेहगढ़ की जेल में बंद है.
नोएडा अथॉरिटी का एक्शन, अवैध फार्म हाउस पर नोएडा लैंड विभाग का चला बुलडोजर
नोएडा के सेक्टर 134 में डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउस पर नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) की ओर से कार्रवाई को अंजाम दिया गया. इस दौरान OSD प्रसून द्विवेदी की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया. बता दें कि कार्रवाई अब भी जारी है. टीम ने बुलडोजर ले जाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया.
बता दें कि ये सभी फार्म हाउस डूब एरिया में बनाए जा रहे हैं. सेक्टर 134 और 135 में बन रहे फार्म हाउस को गिरा दिया गया है. डूब एरिया में कोई भी निर्माण कार्य गैरकानूनी है, लेकिन भूमाफिया यहां अवैध प्लाटिंग के जरिए फार्म हाउस की जमीन बेचते हैं. इसके बाद यहां लोग फार्महाउस बना रहे हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







