
अवध एक्सप्रेस ट्रेन की पैंट्रीकार में सड़े आलू-अंडों का अंबार, IRCTC को भेजी गई रिपोर्ट, भारी जुर्माने की तैयारी
AajTak
Awadh Express Pantry Car Raid Kota: कोटा रेलवे स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस की पैंट्रीकार में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में सड़े हुए आलू और खराब अंडे मिले. DCM किशोर पटेल ने खराब सामग्री नष्ट करवा कर ठेकेदार पर भारी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं.
ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जा रहे खाने की क्वालिटी को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है. कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर खड़ी बांद्रा-बरौली अवध एक्सप्रेस (19037) की पैंट्रीकार में मंडल वाणिज्य प्रबंधक किशोर पटेल ने औचक छापा मारा. निरीक्षण के दौरान पैंट्रीकार से बड़ी मात्रा में सड़े हुए आलू और खराब अंडे बरामद किए गए, जिन्हें यात्रियों को परोसे जाने की तैयारी थी.
जांच में यह भी पाया गया कि पैंट्रीकार में तैयार की जा रही पोहा, दाल और छोले की सब्जी की क्वालिटी बेहद घटिया थी. भोजन में इस्तेमाल हो रहा कच्चा माल मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया. मौके पर ही सड़ी-गली और खराब खाद्य सामग्री को जब्त कर नष्ट करवाया गया, ताकि उसे यात्रियों तक पहुंचने से रोका जा सके.
निरीक्षण के दौरान पैंट्रीकार की सफाई व्यवस्था भी बेहद खराब पाई गई. कार के अंदर जगह-जगह गंदगी फैली हुई थी, जिससे खाद्य सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी सामने आई. इसके अलावा खराब कच्ची खाद्य सामग्री भी मिली, जिसे जब्त कर रेलवे के पार्सल कार्यालय में जमा करवाया गया.
मंडल वाणिज्य प्रबंधक किशोर पटेल ने मौके पर मौजूद पैंट्री ठेकेदार और पैंट्रीकार मैनेजर को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा सामने नहीं आनी चाहिए. साथ ही दोषियों पर कड़ी पेनल्टी लगाने के आदेश भी जारी किए गए.
कोटा मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, जनसंपर्क अधिकारी सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेनों में खानपान व्यवस्था की जांच नियमित रूप से की जाती है.
उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई भी रूटीन निरीक्षण का हिस्सा थी. संबंधित पैंट्री एजेंसी IRCTC को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है. फिलहाल जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई के बारे में स्थिति स्पष्ट की जाएगी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






