
अल्लू अर्जुन के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने जारी किया एक और नोटिस, कल 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया
AajTak
हैदराबाद पुलिस ने संध्या थिएटर में फिल्म 'पुष्पा 2: द राइज' के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ के मामले में सोमवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन को एक नया नोटिस जारी किया. पुलिस ने अल्लू अर्जुन को सुबह 11 बजे पेश होने को कहा है.
हैदराबाद पुलिस ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन को नया नोटिस जारी किया है. सूत्रों ने 'आजतक' को बताया कि नोटिस में अल्लू अर्जुन को घटना के संबंध में कल सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया है. चिक्कड़पल्ली पुलिस ने पेशी के लिए अभिनेता की कानूनी टीम को यह नया नोटिस थमाया है.
हैदराबाद में चार दिसंबर को सिनेमा हॉल में भगदड़ जैसी स्थिति के दौरान 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और उसका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया, जब हजारों प्रशंसक उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘‘पुष्पा 2: द रूल’’ के प्रीमियर पर अभिनेता की एक झलक पाने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे.
रविवार को अल्लू अर्जुन के घर के बाहर हुआ था प्रदर्शन
घटना के बाद पुलिस ने अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था. इस मामले के बाद अभिनेता को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था. बाद में उसी दिन उन्हें तेलंगाना हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई. इसके बाद 14 दिसंबर की सुबह उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: पुष्पा 2 को लेकर फिर मुश्किल में अल्लू अर्जुन... फिल्म के इस सीन पर कांग्रेस MLC ने दर्ज कराई शिकायत
पुलिस का यह नोटिस रविवार शाम को प्रदर्शनकारियों द्वारा अभिनेता के हैदराबाद स्थित आवास पर तोड़फोड़ की पृष्ठभूमि में सामने आया है. उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्र होने का दावा करने वाले लोगों का एक समूह अभिनेता के घर के बाहर इकट्ठा हुआ और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की. उन्होंने अभिनेता की घर की तरफ टमाटर फेंके और संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









