
'अल्लाह ने चाहा तो बहुमत में होंगे', ममता के मंत्री के बयान पर बवाल, BJP बोली- शरिया की तरफ इशारा
AajTak
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री फिरहाद हकीम के एक बयान ने राज्य की सियासत में सियासी संग्राम छेड़ दिया है. फिरहाद हकीम ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि अगर अल्लाह ने चाहा तो एक दिन मुसलमान बहुमत में होंगे.
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के एक बयान से राज्य में सियासी संग्राम शुरू हो गया है. हकीम ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि अगर अल्लाह ने चाहा तो एक दिन मुसलमान बहुमत में होंगे. हकीम के इस बयान के बाद बीजेपी ने उन पर निशाना साधा है. भाजपा ने कहा है कि हकीम शरिया की तरफ इशारा कर रहे हैं.
दरअसल, पश्चिम बंगाल के नगर निगम मामलों और शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने यह बात अल्पसंख्यक छात्रों के लिए आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में कही है. माइनॉरिटी छात्रों को संबोधित करते हुए हकीम ने कहा,'पश्चिम बंगाल में हम (मुसलमान) 33 प्रतिशत और पूरे देश में 17 प्रतिशत हैं. हम संख्या के हिसाब से अल्पसंख्यक हो सकते हैं, लेकिन अल्लाह की रहमत से हम सशक्त हो सकते हैं.'
VIDEO में देखें, मंत्री ने क्या कहा...
'मोजोरिटी से भी मेजोरिटी हो जाएंगे'
फिरहाद हकीम ने आगे कहा,'हम इतने सशक्त हो सकते हैं कि हमें न्याय के लिए मोमबत्ती जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हम ऐसी स्थिति में होंगे, जहां न्याय के लिए हमारी आवाज सुनी जाएगी. हमें माइनॉरिटी कहा जाता है. लेकिन हम खुद के बारे में ऐसा नहीं सोचते हैं. अगर अल्लाह की रहमत और तालीम हमारे साथ है तो एक दिन हम मेजोरिटी से भी ज्यादा मेजोरिटी हो जाएंगे.'
मोमबत्ती से नहीं मिलेगा जस्टिस: हकीम

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








