
अलीबाग में बनेगा Anushka Sharma-Virat Kohli का आलीशान फार्महाउस, 19 करोड़ में हुई डील!
AajTak
सुनने में आया है कि अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने अलीबाग में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर जमीन खरीदी. ये आलीशान बंगला अलीबाग में जिराड गांव के पास 8 एकड़ जमीन पर बनेगा. इस जगह के लिए अनुष्का और विराट ने 19.24 करोड़ खर्च किए हैं. अनुष्का और विराट ने 6 महीने पहले इस जगह को देखा था.
फेमस कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लिए इस साल का गणेश चतुर्थी बड़ी सौगात लेकर आया है. रिपोर्ट्स हैं कि विरुष्का ने अलीबाग में महंगी प्रॉपर्टी खरीदी है. जहां पर वे एक लैविश फार्महाउस बनाएंगे. कपल ने ये जमीन करीब 19 करोड़ में खरीदी है.
अनुष्का-विराट ने खरीदी प्रोपर्टी
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का-विराट ने अलीबाग में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर जमीन खरीदी. ये आलीशान फार्महाउस अलीबाग में जिराड गांव के पास 8 एकड़ जमीन पर बनेगा. इस जगह के लिए अनुष्का और विराट ने 19.24 करोड़ खर्च किए हैं. इस स्पेस के लिए 1 करोड़ 15 लाख का डिपोजिट सरकारी खजाने में जमा करवा दिया गया है. मंगलवार को विराट के भाई विकास कोहली ने गणपति सेलिब्रशन से एक दिन पहले लेन-देन पूरा किया. इस वक्त क्रिकेटर विराट एशिया कप टूर्नामेंट के लिए दुबई में हैं, इसलिए उनके भाई ने ट्रांजैक्शन पूरी की. इस डील को समीरा हैबिटैट्स नाम की जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनी ने कराया.
अलीबाग में बनेगा आलीशान बंगला
अनुष्का और विराट ने 6 महीने पहले इस जगह को देखा था. विराट के बिजी शेड्यूल की वजह से वे अलीबाग नहीं आ सके. परिवार ने 3 लाख 35 हजार की स्टैंप ड्यूटी भर दी है. मालूम हो, अलीबाग मुंबई का हाई प्रोफाइल एरिया है. यहां कई सेलेब्स और क्रिकेटर्स के फार्महाउस हैं. अब विराट कोहली और अनुष्का भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं. हालांकि अभी कपल की तरफ से इस डील पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.
तरक्की कर रहे विराट-अनुष्का

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.












