
अलीगढ़ में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, खेतों के बीच 'गुप्त अड्डे' तक ऐसे पहुंची दिल्ली पुलिस
AajTak
Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने अलीगढ़ में एक ऐसी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, जो दो दशकों से मौत का सामान बना रही थी. सराय रोहिल्ला गोलीकांड की तहकीकात ने इस नेटवर्क तक पहुंचने का रास्ता दिखाया. यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, कच्चा माल और मशीनें जब्त की हैं.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में छापा मारकर अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. यहां से न सिर्फ तैयार बड़ी संख्या में हथियार मिले, बल्कि 250 से ज्यादा आग्नेयास्त्रों का कच्चा माल और भारी मशीनरी भी बरामद की गई है. दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में हुई एक गोलीबारी की घटना की जांच करते हुए दिल्ली पुलिस अलीगढ़ पहुंची थी.
जानकारी के मुताबिक, सराय रोहिल्ला इलाके में 11 अगस्त की रात श्रीगणेश की मूर्ति खरीदने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया. इस दौरान एक नाबालिग लड़के ने तमंचे से शुभम उर्फ लाला पर फायर कर दिया. मौके पर मौजूद एक शख्स ने तमंचा छीना, लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब रहा. इसकी सूचना मिलते पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी. उसे अगले दिन ही पकड़ लिया गया.
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बड़ा खुलासा किया. उसने बताया कि हथियार अलीगढ़ निवासी बंटी से खरीदा था. इस जानकारी के बाद पुलिस की टीम सीधे अलीगढ़ पहुंची. 27 अगस्त को गंगा गढ़ी गांव से बंटी को दबोच लिया गया. उसके पास से पांच खाली और एक जिंदा कारतूस मिले. बंटी से पूछताछ के बाद पुलिस अगली कड़ी मिली. मथुरा निवासी बिजेंद्र सिंह का नाम सामने आया.
30 अगस्त को पुलिस ने मथुरा से बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. उसके फोन से 70 से ज्यादा अवैध हथियारों का वीडियो मिला, जिसने पूरे नेटवर्क की पोल खोल दी. बिजेंद्र ने बताया कि अवैध हथियारों की फैक्ट्री हनवीर नामक शख्स अलीगढ़ के जट्टारी पिशावा रोड पर चला रहा है. 1 सितंबर को पुलिस हनवीर के ठिकाने पर पहुंची. वहां खेत के बीच बने दो बंद कमरों का ताला तोड़ा.
कमरे के अंदर का का नजारा हैरान करने वाला था. मशीनों की गड़गड़ाहट के बीच फैक्ट्री में हथियारों का अंबार पड़ा था. वहां से 6 देसी पिस्तौल, 12 अधूरी पिस्तौल, 6 जिंदा कारतूस, 250 से ज्यादा कच्चा माल, बैरल पाइप, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर और कटर जैसी मशीनें जब्त की गईं. फैक्ट्री मालिक हनवीर उर्फ हन्नू को गिरफ्तार कर लिया गया. उसने कबूल किया कि वो 20 साल से धंधा कर रहा है.
हनवीर ने पुलिस को यह भी बताया कि वो अब तक 1200 से ज्यादा हथियार बेच चुका है. पकड़े जाने से बचने के लिए वो बार-बार फैक्ट्री का ठिकाना बदलता रहता था. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं. बंटी हाथरस में पेट्रोल पंप पर काम करता था. बिजेंद्र किसान है. हनवीर पिछले कई वर्षों से यूपी में अवैध हथियारों की फैक्ट्री चला रहा था.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में सियासी समर का शंखनाद हो चुका है. लेकिन आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ज्यादातर सभी बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत गृह सचिव और मुख्य सचिव के तबादले को टीएमसी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है. वो इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. चुनाव आयोग पर तो विपक्ष पहले से हमलावर है. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश कर चुका है. इसी महाभियोग को लेकर कल चुनाव आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो राजनीतिक मसलों में उलझना नहीं चाहते. इधर, ममता बनर्जी मोदी सरकार से एसआईआर से लेकर एलपीजी किल्लत तक के हर मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को बेकरार हैं. विपक्ष तबादलों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहा है. लेकिन सवाल है कि, क्या बड़े अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना जायज है? और सवाल ये भी क्या आत्मविश्वास से भरी बीजेपी इस बार ममता बनर्जी का विजय रथ रोक पाएगी.

सबसे पहले बात ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की. अराघची ने दो टूक कहा है कि तेहरान ने सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि ये दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका से किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए और उनके लिए बंद है जो उनका समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडीबिल्डर राजकुमार ने 38 साल की उम्र में पहली बार जिम जाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में कई चैंपियनशिप जीतकर Mr India का खिताब हासिल किया. गरीबी के कारण आज भी वह दिल्ली की सड़क पर नान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करते हैं, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है.







