
अलका लांबा अध्यक्ष, रेखा गुप्ता सचिव... दिल्ली की नई सीएम की 30 साल पुरानी फोटो
AajTak
अलका लांबा ने 1995 में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी. वहीं, रेखा गुप्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से महासचिव चुनी गई थीं. उस समय दोनों युवा नेता छात्र राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बना रही थीं. अब, सालों बाद रेखा गुप्ता ने अपनी राजनीतिक यात्रा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.
दिल्ली में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. बीजेपी ने महिला विधायक रेखा गुप्ता पर भरोसा जताया है. रेखा गुप्ता 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. इस बीच कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अलका लांबा ने एक पुरानी याद को साझा करते हुए 1995 की ऐतिहासिक तस्वीर को एक्स पर पोस्ट किया है. इस तस्वीर में वे और रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के पदों की शपथ लेते नजर आ रही हैं. अलका लांबा ने इस पोस्ट के जरिए न केवल अपनी छात्र राजनीति के दिनों को याद किया, बल्कि दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं भी दीं.
दरअसल, अलका लांबा ने 1995 में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी. वहीं, रेखा गुप्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से महासचिव चुनी गई थीं. उस समय दोनों युवा नेता छात्र राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बना रही थीं. अब, सालों बाद रेखा गुप्ता ने अपनी राजनीतिक यात्रा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.
दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिलने पर बधाई
अलका लांबा ने अपनी पोस्ट में इस ऐतिहासिक क्षण पर खुशी जाहिर की और कहा, "1995 की यह यादगार तस्वीर- जब मैंने और रेखा गुप्ता ने एक साथ शपथ ग्रहण की थी. मैंने NSUI से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी और रेखा ने ABVP से महासचिव पद पर जीत हासिल की थी. रेखा गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं. दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिलने पर बधाई और हम दिल्ली वाले उम्मीद करते हैं कि मां यमुना स्वच्छ होगी और बेटियां सुरक्षित."
रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग से दर्ज की बड़ी जीत
रेखा गुप्ता ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी को करीब 30 हजार वोटों से हराया था. वह दिल्ली नगर निगम में तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और आरएसएस से उनका गहरा नाता रहा है. इस जीत के बाद से ही उनका नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








