
अर्शी खान ने सलमान से मांगी मदद, बोलीं- दूल्हा ढूंढने में करें मेरी मदद
AajTak
बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट अर्शी खान आए दिन सुर्खियां में बनी रहती हैं. अब अर्शी अपने स्वयंवर को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. IANS की रिपोर्ट के मुताबिक अब अर्शी खान बिग बॉस के होस्ट और बॉलीवुड स्टार सलमान खान से चाहती हैं कि वे उन्हें अच्छा जीवन साथी चुनने में मदद करें.
बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट अर्शी खान आए दिन सुर्खियां में बनी रहती हैं. वे अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस से कनेक्टेड रहती हैं. अर्शी खान एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं, जिसका कारण उनका स्वयंवर है. अर्शी के फैंस उनके शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. IANS की रिपोर्ट के मुताबिक अब अर्शी खान बिग बॉस 14 होस्ट और बॉलीवुड स्टार सलमान खान से चाहती हैं कि वे उन्हें अच्छा जीवनसाथी चुनने में मदद करें. अर्शी खान: सलमान साहब मेरी मदद करें अर्शी खान ने बताया कि मुझे लगता है कि सलमान साहब को शो में एक दूल्हा खोजने में मेरी मदद करनी चाहिए. वह एकमात्र व्यक्ति हैं, जिन्होंने मुझे बढ़ने और सफल होने में मदद की है. उन्होंने मुझे 'बिग बॉस' पर जीवन भर का सबक दिया है. स्वयंवर के फॉर्मेट के अनुसार, अभिनेत्री तय करेंगी कि वह अपने पति के रूप में किसे चाहती हैं.More Related News

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












