
'अरे वाह भिया, छा गया अपना...' इंदौर को मिला स्वच्छता पुरस्कार तो गदगद हुए शिवराज
AajTak
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर ने स्वच्छता एक बार फिर बाज़ी मारते हुए देश के सबसे साफ शहर का तमगा हासिल किया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए कार्यक्रम में इंदौर को यह पुरस्कार दिया. आपको बता दें कि यह लगातार पांचवा साल है जब इंदौर सफाई में देश भर में अव्वल आया है.
स्वच्छता में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर ने एक बार फिर बाज़ी मारते हुए देश के सबसे साफ शहर का तमगा हासिल किया है. शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए कार्यक्रम में इंदौर को यह पुरस्कार दिया.आपको बता दें कि यह लगातार पांचवां साल है जब इंदौर सफाई में देश भर में अव्वल आया है. अरे वाह भिया, छा गया अपना इंदौर फिर से इंदौर अद्भुत है,गजब है। धन्य है इंदौर की जनता,इंदौर की जनता को मेरा प्रणाम, जिन्होंने इंदौर को लगातार 5वीं बार स्वच्छता में शीर्ष पर बनाए रखा। बधाई जनप्रतिनिधियों को,सांसद,विधायक, प्रशासन,स्वच्छता कर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों को। बधाई इंदौर..

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











