
अरे ये तो प्लास्टिक की थैली है! Viral हो गया एक्ट्रेस का डेढ़ लाख वाला बैग
AajTak
इन दिनों एक चीनी एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो हाथ में प्लास्टिक का साधारण थैला लिए रेड कॉर्पेट पर दिखाई दे रही हैं. उन्होंने जो हाथ में प्लास्टिक का थैला लटकाया हुआ है वो कोई साधारण बैग नहीं, बल्कि लाखों का डिजाइनर पर्स है.
अभी हाल में ही चीनी एक्ट्रेस झांग जिंगयी बिजिंग में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जब रेड कार्पेट पर आईं, तो उनकी ड्रेस से ज्यादा लोगों की नजर उनके हाथ में टंगे प्लास्टिक के थैले पर गईं. यह एक साधारण कचरे की पॉलिथीन लग रही थी. इसके बाद तो चीनी एक्ट्रेस की वीडियो वायरल हो गई और देखते ही देखते उनका 'कचरे का थैला' चर्चा का विषय बना गया.
दरअसल, झांग जिंगयी के हाथ में जो प्लास्टिक का थैला पकड़े हुए थी, वो कचरे वाला बैग नहीं बल्कि लाखों महंगा डिजाइनर बैग था. यह बैग Balenciaga का डिजाइन किया हुआ बैग है, जो अब काफी वायरल हो रहा है. देखने में भी यह कुछ खास नहीं है. यह वाकई में बस एक हल्के पीले रंग का प्लास्टिक के मामूली थैले जैसा ही है.
इस बैग की कीमत 1790 डॉलर यानी एक लाख 60 हजार रुपये से भी ज्यादा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद यह सबसे चर्चित फैशन ट्रेंड बन गया है, जिसकी कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.
मशहूर चीनी एक्ट्रेस द्वारा इस्तेमाल किए गए इस साधारण कचरे के थैले जैसे दिखने वाले बैग को खूब ट्रोल किया जा रहा है. बिना इसकी असलियत जाने लोग ऐसे साधारण चीजों को ब्रांड के साथ जोड़कर उसे अप्रत्याशित रूप से महंगा स्टेटस सिंबल बना देने के ट्रेंड को खतरनाक बता रहे हैं.
जबकि, इसकी असलियत कुछ और ही है. यह साधारण सा दिखने वाला कचरे का बैग बिलकुल भी डिस्पोजेबल और साधारण प्लास्टिक का नहीं है. बताया जा रहा है कि यह चमड़े से बना है, जिससे साधारण प्लास्टिक का बैग जैसा दिखाने के लिए ग्लॉसी कोटिंग की गई है. ताकि, यह चमकदर दिखाई दे.
इस बैग के अंदर कपड़े की लाइनिंग और ड्रास्टिंग की गई है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद जैसे ही यह उत्पाद ट्रोल होने लगा. फैशन सेक्टर के जानकारों ने बताया कि इसे बनाने के पीछे की अवधारणा व्यवहारिकता से ज्यादा प्रतीकात्मकता पर आधारित है. इसे डिजाइनर ने जानबूझकर लाजवाब डिजाइन देने की बजाय रोजमर्रा की साधारण चीजों की तरह डिजाइन किया है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







