
'अरे बारात ना निकल जाए …' ट्रैफिक में फंसा दूल्हा, शेरवानी-सेहरा पहनकर दौड़ने लगा, वीडियो वायरल
AajTak
शादियों का सीजन चल रहा है, और सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. लेकिन एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि इतनी भी जल्दी क्या थी भाई! शादी थी, कोई ऑफिस नहीं, जहां बायोमेट्रिक अटेंडेंस न लगाने पर सैलरी काट ली जाती है. यहां बात एक दूल्हे की हो रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
शादियों का सीजन चल रहा है, और सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. लेकिन एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि इतनी भी जल्दी क्या थी भाई! शादी थी, कोई ऑफिस नहीं, जहां बायोमेट्रिक अटेंडेंस न लगाने पर सैलरी काट ली जाती है. यहां बात एक दूल्हे की हो रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
वीडियो में दिख रहा है कि एक दूल्हा अपनी ही बारात से पीछे छूट गया और उसे पकड़ने के लिए पैदल दौड़ लगानी पड़ी. वजह थी भारी ट्रैफिक जाम, जहां बारात तो आगे बढ़ गई, लेकिन बेचारा दूल्हा पीछे रह गया.
वीडियो देख लोग लोटपोट!
इंस्टाग्राम यूजर Shaurya Dawar ने यह मजेदार वीडियो शेयर किया, जो अब जबरदस्त वायरल हो रहा है. इसे अब तक 24 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हालांकि, वीडियो कहां का है, यह कन्फर्म नहीं हुआ है, लेकिन इसमें एक दूल्हा शाही पोशाक में ट्रैफिक जाम में फंसा नजर आ रहा है.इस बीच बारात आगे बढ़ चुकी है, और बेचारे दूल्हे को पैदल ही दौड़ लगानी पड़ी. यही नजारा लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर रहा है.
देखें वीडियो
ट्रैफिक हर लव स्टोरी का सबसे बड़ा विलेन है

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







