
अरुणाचल में हुए तनाव पर सामने आया चीन का पहला बयान
AajTak
चीन के कौंसुल जनरल झा लियोउ ने कहा कि 2022 कोई आसान साल नहीं था. पिछले साल दुनिया में शांति नहीं थी. हमने शंघाई सहयोग संघटन जैसे कई अवसरों पर काम किया. इससे दुनिया को एक संदेश भी गया कि बड़े देश किस तरह मिलकर काम कर सकते हैं.
पिछले साल अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के बाद पहली बार चीन का बयान आया है. चीन ने 2023 में भारत के साथ बातचीत की टेबल पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की बात कही है.
चीन के कौंसुल जनरल झा लियोउ ने आज तक से बातचीत में कहा कि 2022 कोई आसान साल नहीं था. पिछले साल दुनिया में शांति नहीं थी. हमने शंघाई सहयोग संघटन जैसे कई अवसरों पर काम किया. इससे दुनिया को एक संदेश भी गया कि बड़े देश किस तरह मिलकर काम कर सकते हैं.
लियोउ ने कहा कि 2023 में अधिक से अधिक बातचीत पर फोकस होना चाहिए. हम उम्मीद करते हैं कि इस साल अधिक से अधिक बातचीत होगी. फिलहाल ऐसी कोई बातचीत की रूपरेखा तैयार नहीं हुई है. लेकिन जल्द ही होगी.
9 दिसंबर को हुई थी झड़प
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीनी सेना और भारतीय सेना के बीच नौ दिसंबर को झड़प हुई थी. इसे लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद को बताया था कि 9 दिसंबर को हुई झड़प में भारतीय सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर उन्हें बाहर खदेड़ दिया.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया था कि इस झड़प में किसी भी भारतीय सैनिक का निधन नहीं हुआ है और ना ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है. वहीं चीन ने इस झड़प का ठीकरा भारतीय सेना पर फोड़ दिया था. चीनी सेना ने आरोप लगाया कि भारतीय सेना के जवानों ने अवैध तरीके से विवादित सीमा को पार किया था, जिसकी वजह से झड़प शुरू हुई.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








