
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में मतगणना की तारीख बदली, अब इस डेट को होगी काउंटिंग
AajTak
लोकसभा चुनाव के साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी होंगे. लेकिन इन दोनों प्रदेशों की मतगणना की तारीखों में बदलाव किया गया है. अब वोटों की गिनती 2 जून को होगी.
लोकसभा चुनाव के साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी होंगे. लेकिन इन दोनों प्रदेशों की मतगणना की तारीखों में बदलाव किया गया है. अब वोटों की गिनती 2 जून को होगी. जबकि दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा. अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम, दोनों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल 02 जून 2024 को समाप्त हो रहा है.
बता दें कि चुनाव आयोग ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया था. सभी 60 सीटों के लिए एक ही चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, मतों की गिनती पहले 4 जून को होनी थी लेकिन अब इसमें फेरबदल किया गया है. यहां काउंटिंग 2 जून को होगी.
भाजपा अरुणाचल प्रदेश की सभी 60 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है. इस बार पार्टी ने 16 नए चेहरों को मौका दिया है जबकि तीन मौजूदा मंत्रियों के टिकट काट दिए गए. मुख्यमंत्री पेमा खांडू मुक्तो सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसका वह वर्तमान सदन में प्रतिनिधित्व करते हैं.
बात सिक्किम की करें तो चुनाव आयोग यहां भी आम चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी किया था. यहां एक ही चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और 2 जून को मतगणना होगी. वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 2 जून, 2024 को समाप्त होने वाला है. 32 सीटों वाली विधानसभा में फिलहाल सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के प्रेम सिंह तमांग मुख्यमंत्री हैं.
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की है सूबे में सरकार

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











