
अराजकता फैलाना चाहते थे आरोपी, विदेशी फंडिंग का भी कनेक्शन... संसद कांड में पुलिस ने किए बड़े खुलासे
AajTak
कोर्ट में बहस के दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा कि ललित झा मास्टरमाइंड है, इसलिए इसकी कस्टडी चाहिए. हमें पता करना है कि इस साजिश के पीछे कितने लोग थे. दिल्ली पुलिस ने ये भी कहा कि सबूतों को इकट्ठा करने के लिए कई राज्यों में जाना पड़ेगा. साजिश में इस्तेमाल हुए मोबाइल भी रिकवर करने हैं.
संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक के मामले में अबतक 6 आरोपी अरेस्ट हो चुके हैं. इस घटना के मास्टरमाइंड ललित झा को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उसे 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस ने अदालत में अपनी रिमांड याचिका में कहा कि संसद सुरक्षा उल्लंघन की घटना के पीछे ललित झा और उसके साथी सरकार से अपनी मांगें पूरी करवाना चाहते थे. साथ ही वह देश में अराजकता पैदा करना चाहते थे. साथ ही अदालत को बताया कि पुलिस इस घटना के पीछे आरोपियों के वास्तविक मकसद और इसमें किसी अन्य दुश्मन देश के साथ-साथ आतंकवादी संगठनों के साथ संबंध के एंगल से भी जांच कर रही है.
पटियाला हाउस कोर्ट ने ललित झा को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. साथ ही कहा कि इस सुनियोजित हमले के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए गहन और विस्तृत जांच की जरूरत है. कोर्ट में बहस के दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा कि ललित झा मास्टरमाइंड है, इसलिए इसकी कस्टडी चाहिए. हमें पता करना है कि इस साजिश के पीछे कितने लोग थे. दिल्ली पुलिस ने ये भी कहा कि सबूतों को इकट्ठा करने के लिए कई राज्यों में जाना पड़ेगा. साजिश में इस्तेमाल हुए मोबाइल भी रिकवर करने हैं.
पूछताछ में ललित ने किया खुलासा
दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट को बताया कि संसद की सुरक्षा में लापरवाही के मास्टरमाइंड ललित झा ने खुलासा किया कि वे लोग देश में अराजकता पैदा करना चाहते थे, ताकि वे सरकार को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए मजबूर कर सकें. पुलिस पूछताछ में ललित ने इस मामले में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया है. उसने बताया कि वह कैसे पूरे मामले का मास्टरमाइंड बना है.
क्राइम सीन री-क्रिएट करने की अनुमति मांग सकती है पुलिस
दिल्ली पुलिस 13 दिसंबर की घटना को री-क्रिएट करने के लिए संसद से अनुमति मांग सकती है, जिसमें 2 आरोपी दर्शक दीर्घा से लोकसभा चैंबर में कूद गए थे. एक आरोपी एक बेंच से दूसरी बेंच पर जंप लगाता हुआ आगे बढ़ रहा था, जबकि दूसरा युवक तेजी से आसन की ओर बढ़ रहा था. इन आरोपियों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी के तौर पर हुई है. एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि हम सदन के अंदर और संसद भवन के बाहर क्राइम सीन री-क्रिएट करने की अनुमति लेने के लिए संसद से संपर्क करने पर विचार कर रहे हैं. ललित झा ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि उसने अपना फोन दिल्ली-जयपुर बॉर्डर के पास फेंक दिया था और अन्य आरोपियों के फोन नष्ट कर दिए थे.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







