
अरविंद केजरीवाल जल्द खाली करेंगे CM आवास, दिल्ली में यहां हो सकता है नया ठिकाना
AajTak
अरविंद केजरीवाल के लिए नई दिल्ली क्षेत्र में नया आवास खोजा जा रहा है, जो उनके निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है. अरविंद केजरीवाल ने पहले कहा ही था कि वह श्राद्ध पक्ष समाप्त होने और नवरात्र शुरू होने के बाद दिल्ली सीएम का आवास छोड़ देंगे.
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल, जिन्होंने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, वह जल्द ही सिविल लाइंस में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को खाली कर देंगे.
सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल के लिए नई दिल्ली क्षेत्र में नया आवास खोजा जा रहा है, जो उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. अरविंद केजरीवाल ने पहले कहा ही था कि वह श्राद्ध पक्ष समाप्त होने और नवरात्र शुरू होने के बाद दिल्ली सीएम का आवास छोड़ देंगे.
दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने और दूसरी बार मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद 2015 से केजरीवाल मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर रह रहे हैं. जंतर-मंतर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि एक दशक से अधिक समय तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन्होंने अभी तक शहर में अपना घर नहीं खरीदा है.
यह भी पढ़ें: 'तुम्हारी पार्टी के 2 लोगों को जेल में डाल दें तो...', दिल्ली विधानसभा में BJP पर बरसे अरविंद केजरीवाल
जंतर-मंतर पर किया था ऐलान
तब उन्होंने कहा था, "कुछ दिनों में मैं सीएम बंगला छोड़ दूंगा. आज, सीएम बने 10 साल बाद, मेरे पास दिल्ली में एक घर भी नहीं है. कई लोग मुझसे कहते हैं कि आप किस तरह के आदमी हैं, आप 10 साल तक सीएम रहे, आप 10 साल में 10 बंगले बना सकते थे.मैंने 10 साल में कुछ नहीं कमाया, सिर्फ आपका प्यार और आशीर्वाद कमाया है. इसी प्यार का नतीजा है कि आज जब मैं सरकारी आवास छोड़ रहा हूं, तो दिल्ली में बहुत से लोग मुझे बिना किराए के अपना घर दे रहे हैं. पितृ पक्ष खत्म होने के बाद और नवरात्र शुरू होते ही मैं सीएम आवास छोड़कर आपके किसी भी घर में आ जाऊंगा और आपके साथ रहना शुरू कर दूंगा."

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











