
अरविंद केजरीवाल को हुआ कोरोना, घर पर हुए आईसोलेट
Zee News
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी.
नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी. उन्हें हल्के लक्षण हैं. उन्होंने खुद को घर पर आईसोलेट कर लिया है. केजरीवाल ओमिक्रॉन की चपेट में आए हैं या किसी अन्य वेरिएंट के, इसका पता जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद लग सकेगा. फिलहाल उन्होंने लोगों से अपील की है कि पिछले दिनों जो कोई भी उनके संपर्क में आया हो, वो अपना कोरोना टेस्ट कराएं. I have tested positive for Covid. Mild symptoms. Have isolated myself at home. Those who came in touch wid me in last few days, kindly isolate urself and get urself tested
सोमवार को आए थे 4,099 नए केस दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 4,099 नए मामले सामने आए थे. इसके बाद दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 14 लाख 58 हजार 220 हो गए हैं. 18 मई 2021 के बाद पहली बार दिल्ली में एक दिन में इतने मामले आए. 18 मई को दिल्ली में 4,482 केस आए थे और एक शख्स की मौत हुई थी.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










