
अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी का हरियाणा चुनाव में साथ आना कितना फायदेमंद, कितना नुकसानदेह?
AajTak
आम आदमी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन की पहल इस बार राहुल गांधी की तरफ से हुई है. पहले ऐसे प्रयास अरविंद केजरीवाल की तरफ से होते थे. लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस बेहतर स्थिति में आई है, जबकि AAP का संकटकाल नहीं खत्म हो पा रहा है - अगर हरियाणा एक्सपेरिमेंट सफल रहा तो आगे और भी संभावनाएं हैं.
हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख बदल जाने के बाद अब भी एक महीने का वक्त बचा हुआ है. पहले 1 अक्टूबर को मतदान होना था, अब 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी. बीजेपी और कांग्रेस की तरह आम आदमी पार्टी ने भी हरियाणा चुनाव अकेले लड़ने की बात कही थी.
आम आदमी पार्टी के कैंपेन का नेतृत्व सुनीता केजरीवाल कर रही हैं, और अपने पति अरविंद केजरीवाल के नाम पर वोट मांग रही हैं. चुनावी रैलियों में वो लोगों से लगातार अपील कर रही हैं कि अपने बेटे को वोट देकर एक मौका दीजिये. बीच बीच में ये भी बताती हैं कि कैसे बीजेपी की केंद्र सरकार ने हरियाणा के बेटे को फर्जी मामले में जेल में डाल रखा है.
2019 में चूक गई कांग्रेस इस बार कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती, और गुजरात तक में अगली बार बीजेपी को हरा देने का दावा करने वाले राहुल गांधी भी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं - और यही वजह है कि राहुल गांधी हरियाणा कांग्रेस के नेताओं से फीडबैक ले रहे हैं. कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक में इस मुद्दे पर काफी गंभीरता से चर्चा हुई है.
कांग्रेस की बैठक से आई खबर के बाद आम आदमी पार्टी की भी प्रतिक्रिया आ गई है. राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने अपनी तरफ से राहुल गांधी के प्रस्ताव का स्वागत किया है, लेकिन ये भी कहा है कि हरियाणा में चुनावी गठबंधन को लेकर फाइनल फैसला उनके नेता अरविंद केजरीवाल ही लेंगे. अरविंद केजरीवाल फिलहाल दिल्ली शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद हैं, जिन्हें ईडी केस में तो सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, लेकिन सीबीआई वाले मामले में अब भी जमानत का इंतजार है.
ध्यान रहे, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन की बात फिलहाल सिर्फ हरियाणा को लेकर ही हो रही है, दिल्ली को लेकर तो बिलकुल नहीं. आप नेताओं के दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा के बाद कांग्रेस भी अब अकेले ही तैयारी कर रही है - और अभी का हाल ये है कि दोनो ही पक्ष अपनी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं.
पंजाब को छोड़कर दिल्ली सहित कई राज्यों में इंडिया ब्लॉक के बैनर तले चुनाव लड़ चुके कांग्रेस और आप के बीच हरियाणा चुनाव में गठबंधन की बात कहां तक पहुंचती है, देखना होगा - चुनावी गठबंधन का नफा-नुकसान तो बाद की बात है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











