
अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश होंगे या नहीं? राघव चड्ढा ने बताया
AajTak
दिल्ली के शराब घोटाले मामले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर नोटिस भेजा है. ईडी ने उन्हें नोटिस भेजकर 21 दिसंबर को पेश होने को कहा है. हालांकि राघव चड्ढा ने कहा है कि केजरीवाल 19 दिसंबर को विपश्यना के लिए जा रहे हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने समन भेजा है. AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से जब पूछा गया कि क्या केजरीवाल ईडी के सामने पेश होंगे तो इस पर उन्होंने बताया कि केजरीवाल का क्या कार्यक्रम है.
राघव चड्ढा ने कहा, आज अगर इस देश में कोई भी शख्स भाजपा सरकार से सवाल करता है तो या उसे अरेस्ट कर लिया जाता है या उसे सस्पेंड कर दिया जाता है. अगर आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया संजय सिंह और सत्येंद्र जैन भाजपा ज्वाइन करने के लिए अपनी हामी भर देते हैं तो वह 2 मिनट के अंदर जेल से छूटकर बाहर आ जाएंगे. भारतीय जनता पार्टी उन्हें ढोल नगाड़ों के साथ अपनी पार्टी में शामिल कर लेगी. भाजपा जिन नेताओं को भ्रष्ट कहती थी, उन नेताओं ने जैसे ही भाजपा ज्वाइन की, उनके मुकदमे ठंडे बस्ते में डाल दिए गए.
अरविंद केजरीवाल को ED का दूसरा समन, 21 दिसंबर को शराब घोटाले मामले में पूछताछ के लिए बुलाया
आप सांसद ने कहा, आज भाजपा अगर किसी से डरती है तो वह अरविंद केजरीवाल हैं. बीजेपी अरविंद केजरीवाल को कमजोर करना चाहती है. सोते जागते इन लोगों के सपने में सिर्फ अरविंद केजरीवाल आते हैं.
19 दिसंबर से विपश्यना में जा रहे केजरीवाल: राघव
राघव चड्ढा ने कहा, "सभी जानते हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 दिसंबर से विपश्यना के लिए जा रहे हैं. अरविंद केजरीवाल हमेशा विपश्यना के लिए जाते रहे हैं. यह अरविंद केजरीवाल का पहले से तय एक कार्यक्रम है. अरविंद केजरीवाल वकीलों के साथ सलाह करके, यह तय करेंगे कि ED को जवाब देना है या नहीं और आगे की कानूनी रणनीति भी तैयार करेंगे."

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











