
अरबपति कारोबारी की 70 बार चाकू घोंपकर नाती ने कर दी हत्या, प्रॉपर्टी को लेकर हुआ था विवाद
AajTak
हैदराबाद में वेलजन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के 86 साल के संस्थापक, वेलामाती चंद्रशेखर जनार्दन राव की उनके ही घर में हत्या कर दी गई. वेलामाती की हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि उनके अपने 29 साल के नाती किलारू कीर्ति तेजा पर है.
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. वेलजन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के 86 साल के संस्थापक, वेलामाती चंद्रशेखर जनार्दन राव की उनके ही घर में हत्या कर दी गई. अरबों के मालिक वेलामाती की हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि उनके अपने 29 साल के नाती किलारू कीर्ति तेजा पर है. 6 फरवरी की रात को सोमाजीगुड़ा में वेलामती के घर पर उनपर 70 से ज्यादा बार चाकू से हमला किया गया.
संपत्ति बंटवारे को लेकर हुई तीखी बहस
रिपोर्ट्स के मुताबिक संपत्ति बंटवारे को लेकर हुई तीखी बहस के बाद ये हत्या की गई है.तेजा ने कथित तौर पर अपने नाना पर प्रॉपर्टी का ठीक से बंटवारा न करने का आरोप लगाते हुए उनका विरोध किया था. इस विवाद के बाद बहस इतनी बढ़ गई और गुस्से में आकर तेजा ने कथित तौर पर राव पर कई बार चाकू से वार किया. उनके शरीर पर चाकू के कुल 70 घाव थे.
विवाद रोकने में राव की बेटी घायल
झगड़े के दौरान, तेजा की मां और राव की बेटी, सरोजिनी देवी ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. उन्हें चोटें आईं हैं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. तेजा हाल ही में अमेरिका से अपनी मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद हैदराबाद लौटा था.
कई क्षेत्रों में जनार्दन राव का बड़ा योगदान

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










