
अरबपतियों का ग्रुप बना रहा 'हमेशा जिंदा' रहने की दवा, पर है एक बड़ी शर्त!
AajTak
पैसे के साथ इंसान की ख्वाहिशें भी बढ़ती हैं. जहां दौलत बढ़ती है, वहां जिंदगी और मोहब्बत के सपने गहराते हैं. इंसानी उम्र उसे नाकाफी लगती है. सदियों से अमरता का ख्वाब देखा जाता रहा है, और अब यह सपना हकीकत में बदलने के बेहद करीब है.
पैसे के साथ इंसान की ख्वाहिशें भी बढ़ती हैं. जहां दौलत बढ़ती है, वहां जिंदगी और मोहब्बत के सपने गहराते हैं. इंसानी उम्र उसे नाकाफी लगती है. सदियों से अमरता का ख्वाब देखा जाता रहा है, और अब यह सपना हकीकत में बदलने के बेहद करीब है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के कुछ सबसे अमीर लोग ऐसी तकनीकों और दवाओं पर पैसा बहा रहे हैं, जो इंसानी जिंदगी को मनचाहे समय तक बढ़ाने की ताकत रखती हैं. लेकिन क्या यह तकनीक सिर्फ अमीरों के लिए होगी? और इसका असर समाज पर क्या होगा?
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट बताती है कि उम्र बढ़ाने वाली तकनीकों पर अरबपति निवेश कर रहे हैं. अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने अपनी कंपनी Altos Labs में $3 बिलियन का निवेश किया. यह अब तक की सबसे बड़ी बायोटेक कंपनी है. इसका मकसद बायोलॉजिकल रीप्रोग्रामिंग तकनीक पर काम करना है, जो इंसानी सेल को लैब में फिर से युवा बना सकती है.
Pay-pal के सह-संस्थापक पीटर थील, Methuselah Foundation में निवेश कर चुके हैं. यह फाउंडेशन नई तकनीकों के जरिए बीमारियों को रोकने और उम्र बढ़ाने पर काम कर रही है. ChatGPT के संस्थापक सैम आल्टमैन ने Retro BioScience में $180 मिलियन लगाए हैं. यह दावा करता है कि उनकी तकनीक इंसानी जिंदगी को 10 साल तक बढ़ा सकती है.
क्या तकनीक के जरिए मौत को हराया जा सकता है?
इन तकनीकों में बायोलॉजिकल रीप्रोग्रामिंग, कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने और उन्हें जवान बनाए रखने पर शोध किया जा रहा है. हाल ही में लंदन के Imperial College और सिंगापुर के Duke-NUS Medical School ने एक दवा विकसित की, जिसने लैब में चूहों की उम्र को 25% तक बढ़ा दिया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










