
अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर मंथन, NSG ने संभाली कमान
AajTak
अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर बड़ा मंथन हुआ है. एनएसजी की एक टीम ने अयोध्या में कई अधिकारियों से बात की है, मंदिर सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई है.
अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा को लेकर अब देश की सबसे बड़ी सुरक्षा एजेंसियों में से एक एनएसजी भी हरकत में आ गई है. शुक्रवार को एनएसजी की टीम ने लगभग 10 घंटे अयोध्या में बिताए और श्री राम जन्मभूमि परिसर की हाईटेक सुरक्षा प्लान को लेकर घंटों उच्च अधिकारियों के साथ मंथन किया.
अयोध्या लंबे समय से अति संवेदनशील स्थलों में शुमार है और श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद अब इसको लेकर सुरक्षा चिंताएं भी बढ़ गई हैं. अयोध्या में एनएसजी का कदमताल बताता है कि अयोध्या की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा चिंताएं कितनी बड़ी हैं.
अयोध्या में एनएसजी के दस्तक के मायने
देश की सबसे बड़ी सुरक्षा एजेंसियों में शुमार एनएससी की हाई लेवल टीम लगभग 12:30 बजे के आसपास अयोध्या राम जन्मभूमि परिसर पहुंची थी. जिसका नेतृत्व असिस्टेंट कमांडेंट स्तर का अधिकारी कर रहा था. श्री राम जन्मभूमि परिसर में शाम 4:00 बजे तक एनएसजी की टीम ने भ्रमण किया और मौजूदा सुरक्षा प्लान की जानकारी ली. इस दौरान राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले एसपी सिक्योरिटी, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी वहां मौजूद थे. इन लोगों से विचार विमर्श के बाद एनएसजी की टीम ने श्री राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा का दायित्व संभाल रहे पीएसी और सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों से सुरक्षा को लेकर लंबी बातचीत की.
हाईटेक सिक्योरिटी प्लान को लेकर घंटों हुई मंत्रणा
श्री राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण करने के बाद एनएसजी की टीम ने अयोध्या के एसएसपी शैलेश पांडे समेत पुलिस के कई उच्च अफसरों के साथ लगभग 4 घंटे विचार विमर्श किया. एसएसपी शैलेश पांडे ने आज तक से बातचीत में इसकी पुष्टि की लेकिन कहा कि यह सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है इसलिए किन बिंदुओं पर विचार वमर्श हुआ इसके बारे में वह कुछ नहीं बता सकते. हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि आपातकालीन स्थिति में सिक्योरिटी प्लान क्या होगा और किस तरह की सुरक्षा रणनीति अपनाई जाएगी इसके बारे में विचार विमर्श हुआ है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







