अयोध्या में बड़ा हादसा, सरयू नदी में स्नान करते वक्त एक ही परिवार के 12 लोग डूबे
ABP News
सरयू नदी में स्नान करते वक्त एक ही परिवार के 12 लोग डूब गए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने को कहा है.
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी में 12 लोगों के डूबने की खबर है. एक ही परिवार के 12 लोग गुप्तार घाट पर स्नान कर रहे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ. सीएम योगी आदित्यनाथ तक मामले की जानकारी पहुंची है और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने को कहा है. इसके लिए पीएसी के गोताखोर लगाये गये हैं. बता दें कि हर साल मानसून के दौरान बाढ़ से जूझने वाला यूपी इस बार कम प्रभावित हुआ है. लेकिन नदियों का जलस्तर बरसात के मौसम में काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है. ज्यादातर नदियों का बहाव भी काफी तेज है. ऐसे में जरा सी लापरवाही बड़े हादसे को आमंत्रण दे रही है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












