
अयोध्या में ओवैसी: सपा से न मिलने के सवाल पर बोले- मैं अपनी इज्जत का सौदा नहीं कर सकता
AajTak
ओवैसी ने सपा से गठबंधन को लेकर भी अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी. उन्होंने कहा कि लोग पूछते हैं कि सपा से क्यों नहीं मिलते. ये अखिलेश से जाकर पूछो. मैं अपनी इज्जत का सौदा नहीं कर सकता. बात अगर होगी तो बराबरी से होगी.
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सियासी पारा चढ़ने लगा है. हर सियासी दल राजनीतिक गणित सेट करने में जुटा है. सियासी बढ़त पाने की इस जद्दोजहद में अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की भी एंट्री हो गई है. असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को अयोध्या के रुदौली में जनसभा को संबोधित किया.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











