
अयोध्या में आज होगा लता मंगेशकर चौक का लोकार्पण, PM मोदी ने जताई खुशी
AajTak
आज सीएम योगी द्वारा अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का उद्घाटन किया जाएगा. इस चौक पर 40 फीट लम्बी वीणा लगाई गई है, जिसका वजन 14 टन है. इस मौके पर राम कथा पार्क में लता दीदी के चित्रों की प्रदर्शनी भी होगी. इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश भी इस मौके पर सुनाया जाएगा.
भारत रत्न लता मंगेशकर की 93वीं जयंती के अवसर पर रामनगरी अयोध्या में आज सीएम योगी लता मंगेशकर चौक का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर पीएम मोदी का वीडियो संदेश भी सुनाया जाएगा. अयोध्या के इस चौक पर 40 फीट लम्बी वीणा लगाई गई है, जिसका वजन 14 टन है.
आज सीएम योगी द्वारा अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का उद्घाटन किया जाएगा. इस मौके पर राम कथा पार्क में लता दीदी के चित्रों की प्रदर्शनी भी होगी. इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश भी इस मौके पर सुनाया जाएगा. इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर खुशी जताई है. उन्होंने लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर याद करते हुए लिखा कि मुझे खुशी है कि आज अयोध्या में एक चौक का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा.
सरयू तट के किनारे नया घाट क्षेत्र में स्थित लता मंगेशकर चौक का मुख्य आकर्षण एक विशालकाय वीणा है, जिसे पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित शिल्पकार राम सुतार ने बनाया है. इस वीणा पर माता लक्ष्मी और सरस्वती के साथ दो मोर भी बने हुए हैं. एक महीने में 70 कलाकारों द्वारा तैयार की गई इस वीणा की ऊंचाई या लंबाई करीब 12 मीटर यानी 40 फीट है. लता मंगेशकर के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद उनके नाम पर चौक का ऐलान किया था.
14 टन है वीणा का वजन
लता मंगेशकर चौक पर लगाई जाने वाली वीणा की चौड़ाई 10 फीट है और वजन 14 टन है. लता मंगेशकर चौराहे पर लाइट और साउंड का ऐसा समन्वय होगा कि यहां से लता मंगेशकर द्वारा गाए गए श्रीराम के भजन और वीणा के मधुर ध्वनि लोगों को लगातार सुनाई देते रहेंगे. इसका डिजाइन रामसुतार फाइन आर्ट लिमिटेड कंपनी द्वारा तैयार किया गया है और इसे नोएडा से अयोध्या पहुंचने में तीन दिन लगे थे. वीणा को तैयार करने में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत आई थी.
एक महीने में तैयार हुई है वीणा

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











