
अयोध्या जमीन विवाद: साक्षी महाराज बोले- अपना चंदा वापस ले सकते हैं अखिलेश और संजय सिंह
AajTak
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने जो भी चंदा दिया हो तो उसका हिसाब ले सकते हैं या रसीद दिखाकर चंदा वापस ले सकते हैं और अखिलेश यादव के जिस व्यक्ति ने आरोप लगाया है वह भी रसीद दिखाकर अपना चंदा वापस ले सकते हैं.
हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने राम मंदिर ट्रस्ट की जमीन खरीद पर सवाल उठाने वालों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद है, संजय सिंह और अखिलेश यादव ने अगर राम मंदिर निर्माण में चंदा दिया है तो वे पर्ची दिखाकर अपने चंदे का पैसा वापस ले जा सकते हैं. दरअसल, राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा खरीदी गई जमीन पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह व समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक पवन पांडे ने सवाल उठाया है. दोनों का आरोप है कि दो करोड़ की जमीन को 10 मिनट में 18.5 करोड़ की कीमत में खरीदा गया. इन आरोपों पर उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने पलटवार किया है. बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि जिस पार्टी के मुखिया ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थी और कहा था कि यहां पर परिंदा पर भी नहीं मार सकता, वहां पर आज राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है, चंपत राय ने भगवान राम के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है, ऐसे व्यक्ति पर आरोप लगाना सर्वथा निराधार होता है.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









