
अमेरिकी सहकर्मियों ने भारतीय टीम को बनाया 'डंपिंग ग्राउंड' , डेटा साइंटिस्ट की पोस्ट वायरल
AajTak
एक भारतीय डेटा साइंटिस्ट ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उसने कहा कि अमेरिका में उनके सहकर्मी भारतीय टीम को सिर्फ़ काम का बोझ डालने के लिए इस्तेमाल करते थे. कपिल का कहना है अमेरिकी सहकर्मी बस भारतीय टीम को काम सौंपते, बेकार की मीटिंग करते, और फिर आराम से लॉग ऑफ कर देते हैं.
एक भारतीय डेटा साइंटिस्ट कपिल भट्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपना अनुभव शेयर किया, जो अब वायरल हो रहा है. कपिल भट्ट ने आरोप लगाया कि अमेरिका में उनके सहकर्मी बिना विचार किए नियमित रूप से भारतीय टीम पर काम का बोझ डाल देते हैं. उन्होंने आगे कहा कि मेरे अमेरिकी सहकर्मी भारतीय टीम के साथ अपने निजी कामों का डंपिंग ग्राउंड जैसा व्यवहार करते थे. उनका मानना था कि कोई भी बोरिंग काम है भारतीय टीम को दे दो. भारतीय टीम को काम भेजो, बेकार की मीटिंग करो, आराम करो और लॉग ऑफ कर दो.
भारतीय लोग शिकायत नहीं करते इस पोस्ट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है. कुछ ने कहा कि भारतीय लोग शिकायत नहीं करते और हर बात मान लेते हैं, यहां तक कि रात 11 बजे की कॉल भी. किसी ने लिखा कि अमेरिका ही नहीं, यूरोप के कई देशों में लोग अपने निजी समय को सबसे ऊपर रखते हैं और काम का बोझ भारतीयों की तरह चुपचाप नहीं उठाते. कुछ लोगों ने इसे कंसल्टेंसी मॉडल से जोड़ा, जहां कंपनियां पैसों के लिए हर काम मान लेती हैं. लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार भट्ट, इस समय छुट्टी पर हैं, पहले भी अमेरिका में अपने काम और जीवन के बारे में पोस्ट कर चुके हैं.
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल इस पोस्ट पर एक यूजर ने कहा- मेरी सोसाइटी के सभी आईटी लोग मुझे यही बात कहते रहते हैं. जाहिर है, ऑन-साइट काम करने वाले भारतीय भी भारत में अपनी टीम के साथ ऐसा ही करते हैं और सिर्फ पीआर रिव्यू करते हैं. एक अन्य यूज़र ने कहा, "हां, मेरी कंपनी में भी यही होता है. समस्या यह है कि भारत में लोग शिकायत नहीं करते. लोगों को अमेरिकी टीमों को कुछ देना शुरू कर देना चाहिए. अगर उन्हें ज़्यादा वेतन मिलता है, तो उन्हें ज्यादा काम भी करना चाहिए.
दूसरे यूजर ने कहा – सिर्फ अमेरिका ही नहीं, मैंने फ्रांस, इटली और रोमानिया में भी काम किया है. वहां लोग अपने काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन को बहुत महत्व देते हैं. वे दूसरों पर काम का बोझ नहीं डालते, बल्कि अच्छे कौशल वालों को और सम्मान देते हैं. कई बार ये सम्मान पैसों से भी ज्यादा अहम होता है. एक और यूजर ने बताया- ये सिर्फ कल्चर नहीं, बल्कि कंसल्टेंसी कंपनियों का मॉडल भी है. उन्हें घंटों का बिल मिलता है, इसलिए वे "ना" नहीं कहते. बाहर काम करना सस्ता पड़ता है, इसलिए सालों से ऐसा होता आ रहा है. वहां भी होशियार लोग होते हैं, लेकिन कंपनियों को बस काम पूरा चाहिए, चाहे जैसे हो.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







