
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की टीम से इस भारतवंशी महिला ने क्यों तोड़ा नाता?
AajTak
वनिता गुप्ता ने देश में कई अहम आंदोलनों और मुहिम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पिछले साल महिलाओं के गर्भपात से जुड़े अधिकारों की पैरवी करने में वह सबसे आगे रहीं. इसके साथ ही पुलिस सुधार कानूनों में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.
अमेरिका की बाइडेन सरकार में पावरफुल भारतवंशी महिलाओं में से एक वनिता गुप्ता (Vanita Gupta) अगले साल अपने पद से हटने जा रही हैं. एसोसिएट अटॉर्नी जनरल वनिता न्याय विभाग में तीसरी रैंकिंग का सर्वोच्च पद पाने वाली पहली भारतवंशी महिला है.
रिपोर्ट के मुताबिक, वनिता अपने पद से इस्तीफा दे चुकी है और अगले साल की शुरुआत में विभाग को आधिकारिक रूप से अलविदा कह देंगी. कहा जा रहा है कि वनिता ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पद छोड़ दिया है.
गर्भपात अधिकारों की लड़ाई में निभाई अहम भूमिका
वनिता को 2021 में एसोसिएट अटॉर्नी जनरल चुना गया था. 49 साल की वनिता गुप्ता ने देश में कई अहम आंदोलनों और मुहिम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पिछले साल महिलाओं के गर्भपात से जुड़े अधिकारों की पैरवी करने में वह सबसे आगे रहीं. इसके साथ ही पुलिस सुधार कानूनों में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. इसके अलावा सिविल राइट्स और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर भी वह काफी मुखर रही थी.
बता दें कि न्याय विभाग से गुप्ता की रवानगी ऐसे समय में हो रही है, जब अगले साल देश में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और बाइडेन एक बार फिर राष्ट्रपति पद हासिल करने में जुटे हैं.
वनिता गुप्ता के न्याय विभाग छोड़ने की रिपोर्ट्स पर अटॉर्नी जनरल मेरिक बी. गारलैंड ने कहा कि वह बेहतरीन सेवा के लिए वनिता के आभारी हैं. वह लोगों के अधिकारों को लेकर काफी सजग रही.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








