
'अमेरिकी राष्ट्रपति कैनेडी को CIA ने मरवाया', जिस एजेंट ने किया खुलासा, अपार्टमेंट में मिली उसकी लाश... JFK Files की कहानी
AajTak
ये डरावना आश्चर्य है कि अमेरिकी एजेंसी CIA अपने ही राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी को सरेआम गोली मरवाकर कत्ल करवा देगी. लेकिन अमेरिकी सरकार की क्लासिफाइड फाइलें तो इसी ओर ही इशारा करती हैं. डरा-सहमा, खौफ खाया और जान की भीख मांग रहा CIA एजेंट गैरी अंडरहिल ने उस दिन न्यू जर्सी में अपने दोस्तों को साफ कहा था- A small clique within the CIA was responsible for the assassination.
JFK files released: "सीआईए एजेंट गैरी अंडरहिल उस रोज गजब व्याकुल था. उसकी घबराहट लगातार बढ़ती जा रही थी. राष्ट्रपति कैनेडी की हत्या के अगले ही दिन वो वाशिंगटन छोड़कर चला गया. शाम को वह न्यू जर्सी में अपने दोस्तों के एक घर में दिखा. वह बहुत परेशान था. उसने बताया कि सीआईए के भीतर एक छोटा सा गिरोह इस मर्डर के लिए जिम्मेदार था, और अब उसे अपनी जान का डर सता रहा था. उसे लगा शायद उसे ये देश छोड़ना पड़े."
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन फिट्जगेराल्ड कैनेडी (John Fitzgerald Kennedy) की हत्या में दुनिया की सबसे शक्तिशाली खुफिया एजेंसी CIA को कठघरे में खड़ा करने वाली ये डिटेल एक सीक्रेट फाइल का हिस्सा है. ये डरावना आश्चर्य है कि अमेरिकी एजेंसी CIA अपने ही मौजूदा राष्ट्रपति को सरेआम गोली मरवाकर कत्ल करवा देगी.
लेकिन अमेरिकी सरकार की क्लासिफाइड फाइलें तो इसी ओर ही इशारा करती हैं. डरा-सहमा, खौफ खाया और जान की भीख मांग रहा CIA एजेंट गैरी अंडरहिल ने उस दिन न्यू जर्सी में अपने दोस्तों को साफ कहा था- A small clique within the CIA was responsible for the assassination. यानी कि CIA की सर्किल में एक छोटा से गुट ने इस हत्या की साजिश रची है.
अपने खुलासे से सन्न कर कर देने वाली इन फाइलों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेसिडेंट जॉन एफ कैनेडी की हत्या के 60 वर्ष बाद डीक्लासिफाई किया है. कैनेडी का कत्ल 22 नवंबर 1963 को किया गया था. तब वह मात्र 46 साल के थे. 19 मार्च 2025 से ये फाइल सार्वजनिक हैं और इसे यूएस आर्काइव पर देखा जा सकता है.
ये खुलासे जासूसी, खुफिया ऑपरेशन और इंटेलिजेंस की काली दुनिया की गंदी और खौफनाक सच्चाइयों की ओर इशारा करते हैं.
तो कौन था CIA एजेंट गैरी अंडरहिल? उसके भविष्य का क्या हुआ? उसका अतीत कैसा था?

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









