
'अमेरिकी नागरिक तुरंत छोड़ें रूस', WSJ जर्नलिस्ट की गिरफ्तारी के बाद US स्टेट डिपार्टमेंट की एडवाइजरी
AajTak
यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने रूस में रहे अपने सभी अमेरिकी नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने को कहा है. जब से रूस में एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया गया है, यूएस स्टेट डिपार्टमेंट चिंतित है और उसकी तरफ से ये एडवाइजरी जारी कर दी गई है.
यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने रूस में रह रहे अपने सभी अमेरिकी नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने को कहा है. जब से रूस में एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया गया है, यूएस स्टेट डिपार्टमेंट चिंतित है और उसकी तरफ से ये एडवाइजरी जारी कर दी गई है.
जासूसी का आरोप, बवाल बड़ा
जानकारी के लिए कि हाल ही में रूस में अमेरिकी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वो पत्रकार वॉल स्ट्रीट जर्नल के लिए काम कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2022 में यूक्रेन में रूसी हमले की शुरुआत के बाद से रूस में किसी भी अंतरराष्ट्रीय पत्रकार के खिलाफ इस तरह की गई पहली कार्रवाई है. यहां तक कि शीत युद्ध के बाद से ही किसी भी अमेरिकी समाचार आउटलेट के खिलाफ इस तरह के जासूसी के आरोप नहीं लगे हैं.
इसी वजह से अब जब रूस में इस तरह की कार्रवाई हो गई है तो अमेरिका इससे चिंतित है और उसने कड़े शब्दों में रूस को चेतावनी दी है. अब रूस को तो चेतावनी दी गई है, लेकिन अपने नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने सभी अमेरिकी नागरिकों को रूस छोड़ने के लिए कहा गया है. वहीं जो लोग रूस जाने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी ट्रिप कैंसल करने के लिए कहा गया है.
रूस का क्या तर्क है?
यहां ये समझना जरूरी है कि पत्रकार गेर्शकोविच बास्केटबॉल स्टार ब्रिटनी ग्राइनर के बाद रूस द्वारा गिरफ्तार किए गए सबसे हाई प्रोफाइल वाले अमेरिकी नागरिक हैं. ग्राइनर को कैनबीज ऑयल (मादक पदार्थ) के साथ राजधानी मॉस्को में पकड़ा गया था. रूस ने ग्राइनर को कैदी अदला-बदली समझौते के तहत छोड़ा था. रूसी सुरक्षा एजेंसी एफएसबी ने कहा है कि अमेरिकी नागरिक गेर्शकोविच इवान को अवैध गतिविधियों के कारण गिरफ्तार किया गया है. गेर्शकोविच पर जासूसी करने का संदेह है. ये अलग बात है वॉल स्ट्रीट जर्नल ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








