
अमेरिका में हंता वायरस की एंट्री, घर की सफाई कर रही थी महिला, चूहों के संपर्क में आने से आई चपेट में
AajTak
अमेरिका के मिशिगन में सोमवार को हंता वायरस का पहला मामला रिपोर्ट किया गया है. यहां एक महिला में हंता वायरस के लक्षण मिले हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस वायरस का मामला सामने आने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट सतर्क हो गया है.
अमेरिका अभी कोरोना वायरस को मात देने में लगा हुआ है लेकिन इस बीच उसके सामने बड़ी चुनौती आ गई है. अमेरिका के मिशिगन में सोमवार को हंता वायरस का पहला मामला रिपोर्ट किया गया है. यहां एक महिला में हंता वायरस के लक्षण मिले हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस वायरस का मामला सामने आने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट सतर्क हो गया है. स्थानीय हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, महिला को अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती किया गया. मिशिगन राज्य के वाशटेनॉ काउंटी में ये मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला एक खाली पड़े घर की सफाई कर रही थी, जो करीब दो साल से बंद था. उसी दौरान वहां वो कुछ चूहों के संपर्क में आई, जिसके बाद ये लक्षण उसमें दिखाई दिए. आपको बता दें कि हंता वायरस चूहों से फैलता है, ये उनके संपर्क में आने, चूहों के सलाइवा, पेशाब और मल के जरिए आसपास गंदगी फैलाता है और अपनी चपेट में ले लेता है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ऐसा पहली बार नहीं जब अमेरिका में इस तरह के केस सामने आए हैं, अमेरिका में साल 1993 से हंता वायरस के ऊपर रिसर्च चल रही है. कई बार कुछ लोग इसकी चपेट में भी आए हैं, लेकिन अब कोरोना काल में अमेरिका में आया ये पहला मामला है. गौरतलब है कि हाल ही में जब चीन से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई तो दुनियाभर में उसने अपना आतंक दिखाया. चीन में कुछ वक्त बाद कोरोना का असर कम हुआ था, लेकिन बाद में हंता वायरस फैलने लगा था. चीन में इसके कारण एक व्यक्ति की मौत भी हुई थी. कैसे फैलता है हंता वायरस, क्या हैं लक्षण? हालांकि, अभी तक की शोध में पाया गया है कि हंता वायरस इंसानों से इंसानों में नहीं फैलता है. ये चूहे या गिलहरी के संपर्क में आने से ही किसी को होता है. रिसर्च के मुताबिक, हंता वायरस के कारण मृत्यु दर करीब 40 फीसदी तक है जो डराने वाला आंकड़ा है. हंता वायरस के लक्षण भी कुछ हदतक कोरोना वाले ही हैं. किसी बीमार चूहे के संपर्क में आने पर व्यक्ति में बुखार, ठंड लगना, शरीर में दर्द, सिर दर्द जैसे लक्षण आने लगते हैं. इसके अलावा उल्टी होना है या जी मचलाना भी इसके लक्षण हैं. ज्यादा गंभीर हालात होने पर सांस लेने में तकलीफ हो सकती है.
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








