
अमेरिका में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है 100 डॉलर का नोट, अब बना मुसीबत की वजह!
AajTak
अमेरिका में सबसे ज्यादा 100 डॉलर का नोट इस्तेमाल होता है. आंकड़ों के मुताबिक, 2022 तक अमेरिका में 18.5 अरब से ज्यादा नोट 100 डॉलर के थे. लेकिन फिर भी ये नोट अब मुसीबत बन गया है.
क्या आप जानते हैं कि अमेरिका में सबसे ज्यादा कौनसी करंसी का नोट इस्तेमाल होता है? तो इसका जवाब 100 डॉलर. अमेरिका में सबसे ज्यादा 100 डॉलर का नोट इस्तेमाल होता है, लेकिन इसी नोट से हर कोई चिढ़ता भी है.
अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 100 डॉलर का नोट बहुत आम है. और यही वजह है कि अब लोग इससे चिढ़ने भी लगे हैं.
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट बताती है कि 100 डॉलर का नोट इतना आम है कि इसने 1 डॉलर के नोट को भी बौना कर दिया. फेडरल रिजर्व के आंकड़ों के मुताबिक, 2012 से 2022 के बीच 100 डॉलर के नोट का चलन दोगुना से भी ज्यादा बढ़ गया है.
आंकड़ों के मुताबिक, 2012 में 100 डॉलर के 8.6 अरब नोट चलन में थे. 2022 में इनकी संख्या बढ़कर 18.5 अरब से ज्यादा हो गई.
इन सबके बावजूद 100 डॉलर के नोट को खर्च करना उतना ही मुश्किल है. उसकी वजह भी है. और वो ये कि ज्यादातर दुकानदार 100 डॉलर के नोट को लेने से ही मना कर देते हैं. दूसरी वजह नकली नोटों का चलन बढ़ना भी है. ये इतना आम हो गया है कि धड़ल्ले से 100 डॉलर के जाली नोट बाजार में आ रहे हैं. दुकानदार इन नोटों को लेने से पहले कई बार इन्हें चेक भी करते हैं. अब आलम ये है कि अर्थशास्त्रियों ने 100 डॉलर के नोट की प्रिंटिंग को कम करने की अपील की है.
अखबार को 23 साल की सेज हैंडली ने बताया कि 100 डॉलर का नोट रखने पर लोग आप पर और नोट पर सवाल खड़े करने लगते हैं. उन्होंने हाल ही में टिकटॉक पर एक शॉर्ट वीडियो पोस्ट कर बताया था कि 100 डॉलर का नोट खर्च करना कितना मुश्किल है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








