
अमेरिका में भी चुनावी गर्मी, बाइडेन पर अभद्र हो गए ट्रंप, कहा- You dumb son of a...!
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति जो बाइडेन को लेकर न सिर्फ अपशब्द कहते हैं बल्कि उन्हें मंचों से कथित रूप से गालियां भी देते हैं. अपनी एक रैली में उन्होंने न सिर्फ अपशब्द कहे, बल्कि चेतावनी भी दी कि 'अगर नहीं जीता तो खून खराबा होगा.'
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन पर तीखी टिप्पणी की. उन्होंने राष्ट्रपति को लेकर अपशब्द का भी इस्तेमाल किया और कहा, 'You are dumb son of...' हालांकि, उन्होंने अपनी बात भी पूरी नहीं की और वहीं रुक गए. उन्होंने इसी लाइन को फिर दोहराया, जहां उनके समर्थक उन्हें चियर-अप भी करते नजर आए.
डोनाल्ड ट्रंप ओहायो के डेटन शहर में एक रैली कर रहे थे, जहां उन्होंने चुनाव नहीं जीतने पर 'खूनखराबा' करने की भी चेतावनी दी. उन्होंने मतदाताओं को चेतावनी भरे लहजे में कहा, "अगर मैं नहीं जीता तो फिर देश में खूनखराबा होगा." हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि आखिर ट्रंप के इस तरह की चेतावनी के क्या संदर्भ थे. उन्होंने इस बयान के बाद चीन को चुनौती दी और कहा कि उनके राष्ट्रपति बनने के बदा चीन अपनी इंपोर्टेड कार अमेरिका में नहीं बेच सकेगा.
यह भी पढ़ें: बॉर्डर क्लोज, समर्थकों को जेल से 'आजादी'... ट्रंप ने बताया राष्ट्रपति बनते ही क्या करेंगे सबसे पहला काम?
मंचों से बाइडेन को 'गाली' भी देते हैं ट्रंप
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने जो बाइडेन को लेकर अपशब्दों का पहले भी इस्तेमाल किया है. अमेरिका मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रंप कई बार बाइडेन को अपने मंचों से गालियां भी देते हैं. पेंसिलविनिया की अपनी एक रैली में जो बाइडेन का नाम लिए बगैर उन्हें गाली दी थी, जिसके बाद उनके समर्थक ने उन्हें चियर-अप भी किया था. डेमोक्रेट्स पार्टी अक्सर डोनाल्ड ट्रंप पर देश की छवि खराब करने के आरोप लगाते हैं.
यह भी पढ़ें: 'मैं नहीं झुकूंगा...', बाइडेन की संसद से पुतिन और ट्रंप दोनों को दो टूक

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








