
अमेरिका में भारतीय मूल की तीन महिलाओं की मौत, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार SUV
AajTak
अमेरिका में एक सड़क हादसे में भारतीय मूल की तीन महिलाओं की मौत हो गई. ये हादसा तब हुआ जब वो एसयूवी से घूमने निकली थीं. कैरोलिना हाइवे गश्ती दल ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार को दोपहर में लेकसाइड रोड के पास स्टॉन्टन ब्रिज रोड पर हुई. तेज रफ्तार एसयूवी पेड़ से टकराने के बाद पलट गई थी.
अमेरिका में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय मूल की तीन महिलाओं की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी राज्य कैरोलिना में एक भीषण दुर्घटना में गुजरात की रहने वाली तीन भारतीय मूल की महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. उनकी तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई जिसके बाद गाड़ी हवा में कम से कम 20 फीट उछलकर नीचे गिरी थी.
फॉक्स न्यूज कैरोलिना की रिपोर्ट के अनुसार, साउथ कैरोलिना हाइवे गश्ती दल ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार को दोपहर में लेकसाइड रोड के पास स्टॉन्टन ब्रिज रोड पर हुई. ग्रीनविले काउंटी कोरोनर कार्यालय के अधिकारी माइक एलिस ने कहा कि तीनों महिलाएं जिस एसयूवी में सवार थी उसकी रफ्तार काफी ज्यादा थी.
गुजरात की रहने वाली थी तीनों महिलाएं
मूल रूप से गुजरात के आनंद जिले की रहने वाली और अमेरिका में रहने वाली, तीनों महिलाओं की पहचान रिश्तेदारों द्वारा रेखा दिलीप पटेल, संगीता भवनेश पटेल और मनीषा राजेंद्र पटेल के रूप में की गई है. वो गुजरात के आनंद जिले के कविता गांव की रहने वाली थीं.
परिजनों के मुताबिक तीनों महिलाएं आपस में रिश्तेदार थीं. रेखा और संगीता के पति दिलीप पटेल और भवनेश पटेल भाई हैं, जबकि मनीषा के पति राजेंद्र दोनों के चचेरे भाई हैं. कविता गांव के पास रहने वाले संगीता के पिता विट्ठलभाई को छोड़कर, तीनों महिलाओं के परिवार के अन्य सभी सदस्य और उनके पति बहुत पहले ही अमेरिका चले गए थे.
विट्ठलभाई पटेल ने बताया, 'मुझे पता चला है कि मेरी बेटी और दो अन्य महिलाओं की शुक्रवार को अमेरिका में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है, चौथी महिला, जो मेरी रिश्तेदार भी है, उसे वहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वे बाहर घूमने जा रहे थे.' उन्होंने कहा कि लगभग 20 साल पहले वहां जाने के बाद संगीता कभी भारत नहीं लौटी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









