
अमेरिका में भारतीय छात्र की कार के अंदर गोली मारकर हत्या, 3 साल पहले AIIMS से किया था पोस्ट ग्रेजुएशन
AajTak
अदलखा मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए उत्तर भारत से सिनसिनाटी आए. उन्होंने 2018 में नई दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से प्राणीशास्त्र में ग्रेजुएशन की डिग्री ली थी. उन्होंने 2020 में नई दिल्ली के AIIMS से फिजियोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की थी.
अमेरिका के ओहियो में 26 साल के भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि छात्र को कार के अंदर गोली मारी गई थी. मेडिकल स्कूल के एक बयान के अनुसार आदित्य अदलखा सिनसिनाटी मेडिकल स्कूल विश्वविद्यालय में मॉलिक्यूलर और डवलपमेंट बायोलॉजी प्रोग्राम में चौथे वर्ष का छात्र था. इस घटना को मेडिकल विश्वविद्यालय ने दुखद और संवेदनहीन करार दिया है.
हैमिल्टन काउंटी कोरोनर ऑफिस के अनुसार अदलखा की इस महीने की शुरुआत में यूसी मेडिकल सेंटर में मौत हो गई. 9 नवंबर को सिनसिनाटी पुलिस लेफ्टिनेंट जोनाथन कनिंघम ने कहा कि अधिकारियों को एक वाहन में एक व्यक्ति का शव मिला था, उसे गोली लगी हुई थी. जो वेस्टर्न हिल्स वियाडक्ट के ऊपरी डेक पर एक दीवार से टकरा गया था.
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी का पता लगाने वाली सर्विस शॉटस्पॉटर ने सुबह करीब छह बजकर 20 मिनट पर गोलीबारी की सूचना दी थी. सिनसिनाटी पुलिस लेफ्टिनेंट जोनाथन कनिंघम ने कहा कि वहां से गुजरने वाले ड्राइवरों ने 911 पर कॉल करके सूचना दी, कि एक गाड़ी खड़ी हुई है, जिसमें गोली के छेद थे और अंदर एक व्यक्ति को गोली मारी गई है.
अदलखा को यूसी मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर थी और दो दिन बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद से कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. उनकी गाड़ी को कई बार टक्कर मारी गई. ड्राइवर साइड की खिड़की में कम से कम तीन गोलियों के निशान दिखाई दे रहे थे.
स्वास्थ्य मामलों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन के डीन एंड्रयू फिलक ने कहा कि जो लोग अदलखा को जानते थे, या फिर जिन्हें आदित्य से मिलने का सौभाग्य नहीं मिला होगा, उन्हें कई तरह के अनुभव हो सकते हैं. वह बहुत प्यार करने वाले, दयालु, बुद्धिमान और तेज थे.
अदलखा मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए उत्तर भारत से सिनसिनाटी आए. उन्होंने 2018 में नई दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से प्राणीशास्त्र में ग्रेजुएशन की डिग्री ली थी. उन्होंने 2020 में नई दिल्ली के AIIMS से फिजियोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की थी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








