
अमेरिका में बर्फीले तूफान से तबाही, चीन में दूसरे साल फिर घटी आबादी... 17 जनवरी की 15 बड़ी खबरें
AajTak
17 जनवरी को अमेरिका, दुनिया और भारत में ये खबरें सुर्खियों में बनी रहीं. आइए डालते हैं एक नजर...
बंदूक की खरीद से जुड़े मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन की मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं. चीन में लगातार दूसरे साल आबादी घट गई है. वहीं, भारत में राम मंदिर के उद्घाटन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 22 जनवरी को शामिल नहीं होंगे. 17 जनवरी को अमेरिका, दुनिया और भारत में ये खबरें सुर्खियों में बनी रहीं. आइए डालते हैं एक नजर...
अमेरिका की 5 बड़ी खबरें...
1. सर्दी का सितम जारी, न्यूयॉर्क में दो साल बाद बर्फबारी
अमेरिका में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है. न्यूयॉर्क में दो साल में पहली बार बर्फबारी हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस की बर्फ से ढकी तस्वीर जारी की है. 10 करोड़ से ज्यादा लोग सर्दी का सितम सह रहे हैं. अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.
2. गन चार्जेस में जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन को राहत नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन को बंदूक रखने के आरोपों से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. हंटर बाइडेन पर 2018 में बंदूक खरीदने का आरोप है. डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने अदालत में कहा है कि हंटर बाइडेन सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं, इसलिए उनपर बंदूक रखने का संवैधानिक अधिकार लागू नहीं हो सकता.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









