
अमेरिका में फिर नस्लीय हमला! आर्मी ड्रेस में आया हमलावर, लाइव स्ट्रीमिंग की और अश्वेतों पर बरसाईं गोलियां
AajTak
Mass Shooting In New York America: अमेरिका में नस्लीय हमले की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. अब कम उम्र के किशोर भी इन हमलों को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामले में भी आरोपी महज 18 साल का किशोर है.
Mass Shooting In New York America: अमेरिका में नस्लीय हिंसा थमती नहीं दिख रही हैं. न्यूयॉर्क राज्य के बफेलो शहर में नस्लीय हिंसा की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक किशोर (टीएनजर) ने सुपरमार्केट में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की और 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
बफेलो के पुलिस अधिकारियों ने इसे नस्लीय हिंसा माना है. दरअसल जिस सुपमार्केट में हमला किया गया है वह बफेलो शहर से कुछ किलोमीटर दूर उत्तर में है. इस इलाके में ज्यादातर अश्वेत ही रहते हैं. आइए आपको बताते हैं कि किस तरह हमलावर ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. बफेलो के सिटी पुलिस कमिश्नर जोसेफ ग्रामग्लिया के मुताबिक...
हमले की लाइवस्ट्रीमिंग की
शनिवार को एक किशोर सुपरमार्केट के बाहर पहुंचा. वह मीलिट्री ड्रेस पहना हुआ था और हथियारों से लैस था. उसने आर्मी जैसा एक हेलमेट पहना हुआ था. हेलमेट में एक कैमरा लगा था, जिससे लाइव स्ट्रीमिंग हो रही थी. गाड़ी से उतरते ही उसने सुपरमार्केट के बाहर खड़े लोगों पर फायरिंग की. वहां 4 लोग थे, जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई.
सिक्योरिटी गार्ड को भी मार दिया
स्टोर के अंदर एक सुरक्षा गार्ड था, जो स्थानीय पुलिस से रिटायर्ड हुआ था. उसने हमलावर पर फायरिंग की. गोलियां हमलावर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं और उसे कोई असर नहीं हुआ. इसके बाद उसने गार्ड को मार गिराया. यहां से वह सुपरमार्केट के अंदर दाखिल हुआ और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. 13 लोगों को गोली लगी. 10 ने दम तोड़ दिया. 13 में से 11 अश्वेत (Black) और 2 श्वेत (white) थे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








