
अमेरिका में नहीं थम रहे भारतीयों पर हमले, जॉर्जिया में 52 वर्षीय शख्स की हत्या, परिवार घायल
AajTak
अमेरिका में एक 52 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति की कुछ लोगों ने उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गईं. पुलिस ने बताया, एक सप्ताह के भीतर अमेरिका में भारतीयों के साथ इस तरह की दूसरी घटना हुई.
जॉर्जिया में तीन नकाबपोश लोगों ने एक 52 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गईं. पुलिस ने बताया, एक सप्ताह के भीतर अमेरिका में भारतीयों के साथ इस तरह की दूसरी घटना हुई. यह घटना 20 जनवरी को जॉर्जिया के हार्टले ब्रिज रोड के पास थोरब्रेड लेन पर हुई थी. बिब काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पिनाल पटेल और उनका परिवार काम से घर पहुंचे, जब तीन नकाबपोश लोगों ने उनपर बंदूक तान दी.
पटेल ने तीनों का विरोध किया और इस दौरान बदमाशों ने उनके परिवार पर गोलियां चलाईं. बयान में कहा गया है कि पुलिस के पहुंचने पर उन्होंने पिनाल, उनकी पत्नी रूपलबेन पटेल और बेटी भक्ति पटेल को अपने घर के नजदीक गोली लगने से घायल पाया.
तीनों को एट्रियम हेल्थ ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने पिनाल को मृत घोषित कर दिया. बयान में कहा गया है कि रूपलबेन और उनकी बेटी की हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि हमले के बाद तीन नकाबपोश व्यक्ति काले रंग के एक वाहन से भाग निकले. जांचकर्ताओं ने परिवार से हमलावरों के वाहन और व्यक्तियों की पहचान करने में सहायता मांगी है.
बता दें अमेरिका में भारतीयों पर हमलों में बढ़त हुई है. रविवार को शिकागो में एक डकैती के दौरान एक 23 वर्षीय भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. प्रिंसटन पार्क में देवशीष नंदेपू की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उनके दोस्त के साई चरण घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








