
अमेरिका में धोखाधड़ी, दिल्ली में गिरफ्तारी... ED ने PMLA के तहत लिया ये बड़ा एक्शन
AajTak
संघीय जांच एजेंसी ने सोमवार की रात धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत आरोपी लक्ष्य विज को हिरासत में लिया था. उसे शहर की एक विशेष अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है, जहां ईडी हिरासत में पूछताछ के लिए उसकी रिमांड मांगेगी.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में बड़ा एक्शन लिया है. एक विदेशी महिला के साथ धोखाधड़ी किए जाने के मामले में ईडी ने दिल्ली के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत की गई है.
प्रवर्तन निदेशालय ने अमेरिकी महिला को अपना शिकार बनाने वाले आरोपी की पहचान लक्ष्य विज के तौर पर की है. इस मामले में आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने अमेरिका की एक महिला के साथ कथित साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मामले में धन शोधन निरोधक कानून के तहत दिल्ली के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
पीटीआई की मुताबिक, संघीय जांच एजेंसी ने सोमवार की रात धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत लक्ष्य विज को हिरासत में लिया था. उसे शहर की एक विशेष अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है, जहां ईडी हिरासत में पूछताछ के लिए उसकी रिमांड मांगेगी.
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरोपी की जांच अमेरिकी महिला से कथित धोखाधड़ी से जुड़े साइबर धोखाधड़ी मामले में की जा रही थी. जिसके चलते धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







