
अमेरिका में टिकटॉक-वीचैट पर बैन का फैसला वापस, जो बाइडेन ने पलटा ट्रंप का आदेश
AajTak
अमेरिका में टिकटॉक, वीचैट और अन्य 8 एप्लीकेशन पर बैन लगाने वाले डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन वाले फैसलों पर रोक लगा दी गई है. अब जो बाइडेन प्रशासन द्वारा एक नया आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत इन एप्स को लेकर जांच की जाएगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को एक अहम फैसला लिया है. अमेरिका में टिकटॉक, वीचैट और अन्य 8 एप्लिकेशन पर बैन लगाने वाले डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के फैसलों पर रोक लगा दी गई है. अब जो बाइडेन प्रशासन द्वारा एक नया आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत इन एप्स को लेकर जांच की जाएगी. साथ ही ये निष्कर्ष निकाला जाएगा कि क्या इन मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए अमेरिका की सुरक्षा को खतरा है या नहीं. जो बाइडेन प्रशासन द्वारा कहा गया है कि हमारी सरकार लोगों को ऑनलाइन सुरक्षा का माहौल देना चाहती है, हम ग्लोबल डिजिटल इकोनॉमी का समर्थन करते हैं. ऐसे में इस फैसले को वापस लिया गया है और नए सिरे से चीज़ों को देखा जाएगा. आपको बता दें कि कोरोना संकट की शुरुआत में दुनियाभर में चीन का विरोध हुआ था, इसी दौरान चीनी एप्लिकेशन के जरिए डाटा चोरी की बातें भी सामने आई थीं. तब डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने टिकटॉक, वीचैट जैसे एप्स पर बैन लगाने की बात कही थी. हालांकि, इस आदेश के खिलाफ अमेरिकी कोर्ट में याचिकाएं दायर की गई थी. डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से टिकटॉक, वीचैट जैसे एप्स के नए डाउनलोड पर रोक लगाई गई थी. यानी जो पुराने डाउनलोडड एप हैं वो काम करेंगे, लेकिन कोई नया व्यक्ति डाउनलोड नहीं कर पाएगा. आपको बता दें कि पिछले साल भारत ने भी चीनी एप टिकटॉक, वीचैट एप पर बैन लगा दिया था. भारत की ओर से करीब 100 चाइनीज़ एप पर बैन लगाया गया था और डाटा चोरी को बड़ा मसला बताया गया था.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











