
अमेरिका में चुनाव जीत सकते हैं भारतीय मूल के 5 नेता, बाइडेन की पार्टी ने दिया है टिकट
AajTak
अमेरिकी राजनीति के जानकारों की मानें तो भारतीय मूल के पांचों अमेरिकी प्रत्याशी चुनाव जीत सकते हैं. इनमें से चार प्रत्याशी पहले से ही सांसद हैं और दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें अमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना और प्रमिला जयपाल शामिल हैं.
अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनाव में 5 भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक यूएस हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स की रेस में हैं. इनमें से चार प्रत्याशी मौजूदा सांसद हैं, उन्हें बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी ने फिर से मैदान में उतारा है. यूएस में इस बार 8 नवंबर को मध्यावधि चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे.
अमेरिकी राजनीति के जानकारों की मानें तो भारतीय मूल के पांचों अमेरिकी प्रत्याशी चुनाव जीत सकते हैं. इनमें से चार प्रत्याशी पहले से ही सांसद हैं और दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें अमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना और प्रमिला जयपाल शामिल हैं. डेमोक्रेटिक पार्टी के चारों सदस्यों को फिर से चुने जाने की संभावना है.
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भारतीय मूल के कारोबारी श्री थानेदार भी शामिल हैं, जो मिशिगन के 13वें कांग्रेसनल जिले से चुनाव लड़ रहे हैं. कैलिफोर्निया के 7वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से प्रतिनिधि सभा में अपना छठा कार्यकाल चाहने वाले अमी बेरा सबसे सीनियर हैं. खन्ना कैलिफोर्निया से 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं. इनके अलावा कृष्णमूर्ति इलिनोइस के 8वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट और वाशिंगटन स्टेट के 7वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से जयपाल लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं.
राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, डेमोक्रेटिक के भारतीय मूल के चारों प्रत्याशी रिपब्लिकन विरोधियों के खिलाफ मजबूत स्थिति में हैं. वहीं 5वें प्रत्याशी थानेदार डेट्रॉइड के अफ्रीकी अमेरिकी हिस्से से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. अगर वह चुनाव जीत जाते हैं तो वह बेरा, खन्ना, कृष्णमूर्ति और जयपाल के साथ अगली कांग्रेस में 5वें भारतीय-अमेरिकी होंगे. चेन्नई में जन्मी 57 वर्षीय प्रमिला जयपाल प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी जाने वाली पहली और एकमात्र भारतीय-अमेरिकी महिला हैं.
मैरीलैंड से एलजी पद की प्रत्याशी हैं अरुणा
इस चुनाव में एक और भारतीय-अमेरिकी मैरीलैंड राज्य में इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है. मैरीलैंड हाउस ऑफ डेलीगेट्स की पूर्व सदस्य अरुणा मिलर डेमोक्रेटिक टिकट पर राज्य के उपराज्यपाल पद का चुनाव लड़ रही हैं. जानकारों की मानें तो वह जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह मैरीलेंड में इस पद के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय अमेरिकी होंगी. इस बीच डेमोक्रेट और रिपब्लिकन ने 8 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले भारतीय-अमेरिकियों तक पहुंचने के अपने प्रयास तेज कर दिए हैं. वाशिंगटन पोस्ट ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय-अमेरिकी कुछ कड़े मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







