
अमेरिका: फेमस एक्ट्रेस डेल हैडन की संदिग्ध मौत, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनी कारण
AajTak
एक मॉडल के रूप में हैडन 1970 और 1980 के दशक में वोग, कॉस्मोपॉलिटन, एले और एस्क्वायर के कवर पर दिखाई दीं. साथ ही 1973 के स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्विमसूट अंक में भी दिखाई दीं. IMDb.com के अनुसार, वह 1970 से 1990 के दशक तक लगभग दो दर्जन फिल्मों में भी दिखाई दीं, जिनमें 1994 की जॉन क्यूसैक अभिनीत
मशहूर अभिनेत्री और मॉडल डेल हैडन की अमेरिका के पेंसिल्वेनिया स्थित एक घर में संदिग्ध मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव के चलते हैडन की मौत हुई है. वह 76 साल की थीं. दरअसल, बक्स काउंटी के अधिकारियों को शुक्रवार सुबह सोलेबरी टाउनशिप के घर में एक व्यक्ति के बेहोश होने की सूचना मिली थी. बेहोश 76 वर्षीय शख्स की पहचान एरी के वाल्टर जे. ब्लूकास के रूप में हुई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घर के दूसरी मंजिल के बेडरूम में हैडन को मृत पाया गया.
पुलिस के मुताबिक न्यू होप ईगल वॉलंटियर फायर कंपनी भी मौके पर थी और उसने संपत्ति पर कार्बन मोनोऑक्साइड का उच्च स्तर पाया. कार्बन मोनोऑक्साइड के संपर्क में आने के कारण दो डॉक्टर और एक पुलिस अधिकारी भी बेहोश हो गए. इस मामले की जांच फिलहाल सोलेबरी टाउनशिप पुलिस विभाग द्वारा की जा रही है. पुलिस के मुताबिक गैस हीटिंग सिस्टम पर एक गंदी चिमनी और एग्जॉस्ट पाइप के कारण कार्बन मोनोऑक्साइड का रिसाव हुआ.
कई फिल्मों में काम कर चुकी हैडन
बता दें कि एक मॉडल के रूप में हैडन 1970 और 1980 के दशक में वोग, कॉस्मोपॉलिटन, एले और एस्क्वायर के कवर पर दिखाई दीं. साथ ही 1973 के स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्विमसूट अंक में भी दिखाई दीं. IMDb.com के अनुसार, वह 1970 से 1990 के दशक तक लगभग दो दर्जन फिल्मों में भी दिखाई दीं, जिनमें 1994 की जॉन क्यूसैक अभिनीत "बुलेट्स ओवर ब्रॉडवे" भी शामिल है.
1991 में फिर शुरू की मॉडलिंग
हैडन ने 1970 के दशक के मध्य में अपनी बेटी रयान को जन्म देने के बाद मॉडलिंग छोड़ दी, लेकिन फिर 1991 में अपने पति की मृत्यु के बाद उन्हें फिर से काम पर लौटना पड़ा. उन्होंने 2003 में द न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया था कि लोगों ने मुझसे कहा इस उम्र में मॉडलिंग के लायक नहीं हो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








