अमेरिका: न्यूयॉर्क में सबवे स्टेशन पर कई लोगों को गोली मारी गई, विस्फोटक बरामद
The Wire
न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित सबवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने धुएं वाला बम फेंककर लोगों पर गोलियां चलाई जिसमें 23 लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने कहा कि 10 लोगों को गोली लगी है जिनमें से पांच की हालत गंभीर है. इनके अलावा 13 लोग धुएं और भगदड़ के चलते घायल हुए हैं.
न्यूयॉर्क: अमेरिका में न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित सबवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह (अमेरिकी समयानुसार) एक व्यक्ति ने कई लोगों को गोली मार दी जबकि मौके से विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं. कानून प्रवर्तक सूत्रों ने यह जानकारी दी.
न्यूयॉर्क सिटी अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि दमकल कर्मियों को सनसेट पार्क के पास ’36 स्ट्रीट स्टेशन’ से धुआं निकलने की सूचना मिली थी. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर कई लोगों को गोली मारी गई और विस्फोटक बरामद किया गया है.
मंगलवार को विभाग ने कहा था कि इस घटना में कम से कम 13 लोग घायल हुए हैं. हालांकि, उनके जख्म किस तरह के हैं, इसका विवरण साझा नहीं किया गया है. न्यूयॉर्क पुलिस का कहना है कि उन्हें स्टेशन में लोगों के गोलीबारी में या विस्फोट में घायल होने की सूचना मिली थी.
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, मंगलवार सुबह के हमले में 23 लोग घायल हो गए. हमलावर ने भीड़भाड़ वाली मेट्रो ट्रेन में कम से कम 33 गोलियां दागी.

आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार जूनियर डॉक्टर की मां ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में पनिहाटी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति दे दी है. प्रदेश भाजपा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें इस सीट पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है.

केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देशभर में 2017 से अब तक सीवर और सेप्टिक टैंक की ख़तरनाक सफाई के दौरान 622 सफाईकर्मियों की मौत हो चुकी है. 539 परिवारों को पूरा मुआवज़ा दिया गया, जबकि 25 परिवारों को आंशिक मुआवज़ा मिला. मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश 86 के साथ सबसे ऊपर है, इसके बाद महाराष्ट्र (82), तमिलनाडु (77), हरियाणा (76), गुजरात (73) और दिल्ली (62) का स्थान है.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कोटद्वार के ‘मोहम्मद’ दीपक की याचिका पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि एक 'संदिग्ध आरोपी' होने के नाते वह अपनी मनचाही राहत, जैसे सुरक्षा और पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ विभागीय जांच की मांग नहीं कर सकते. दीपक ने बीते महीने कोटद्वार में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग के साथ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा की जा रही बदसलूकी का विरोध किया था.

यह त्रासदी नवंबर 2014 में बिलासपुर ज़िले के नेमिचंद जैन अस्पताल (सकरी), गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आयोजित सरकारी सामूहिक नसबंदी शिविरों के दौरान हुई थी. ज़िला अदालत ने आरोपी सर्जन को ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और दो साल की क़ैद, 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच केंद्र सरकार भले ही एलपीजी की किल्लत से इनकार कर रही है लेकिन गैस एजेंसियों पर लंबी क़तारें हैं. गैस की किल्लत से जूझते लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं. वहीं, दिल्ली में कुछ अटल कैंटीन बंद हैं, कई हॉस्टल मेस और गुरुद्वारों में लंगर भी सिलेंडर की कमी प्रभावित हो रहे हैं.