
अमेरिका ने 24 घंटे में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की दो जहाजों को किया ढेर, कहा- व्यापारिक जहाजों के लिए थे खतरा
AajTak
अमेरिका ने पिछले 24 घंटों में लाल सागर में दो ईरानी समर्थित हूती जहाजों को ढेर किया है. CENTCOM ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ये जहाज अमेरिका और क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों के लिए एक खतरा बन सकते थे.
अमेरिका ने पिछले 24 घंटों में लाल सागर में दो ईरानी समर्थित हूती जहाजों को ढेर किया है. CENTCOM ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ये जहाज अमेरिका और क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों के लिए एक खतरा बन सकते थे. बता दें कि हूती विद्रोहियों ने कहा है कि वह गाजा में इजरायल से लड़ रहे फिलिस्तीनियों के समर्थन में लाल सागर और अरब सागर में मालवाहक जहाजों पर हमला करते रहेंगे. लाल सागर में पिछले कुछ दिनों में हूती विद्रोहियों की ओर से किए गए हमले की कई खबरें सामन आई हैं.
ये ताजा घटनाक्रम इसलिए भी काफी अहम है क्योंकि मिडिल ईस्ट में पहले ही इजरायल और ईरान के चलते तनाव बढ़ गया है. अमेरिका ने भी इजरायल के सपोर्ट में अपने जंगी जहाजों को भेज दिया है. ईरान लगातार धमकी दे रहा है कि वह जल्द ही इजरायल पर हमला बोल सकता है. यमन के बड़े हिस्से पर हूती विद्रोहियों का कब्जा है. लाल सागर यूरोप को एशिया और पूर्वी अफ्रीका से जोड़ने वाला सबसे अहम जलमार्ग है.
जानें कौन हैं हूती विद्रोही हूती संगठन का मुखिया अब्दुल मलिक अल-हूती को बताया जाता है. इसके पास हजारों लड़ाके हैं. इसके अलावा इस विद्रोही संगठन के पास सशस्त्र ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों का एक विशाल शस्त्रागार भी है. जनवरी 2022 में, हूती विद्रोहियों ने अमेरिका के प्रमुख सहयोगी सऊदी अरब की तरह संयुक्त अरब अमीरात पर मिसाइल हमला कर दिया था. यमन की राजधानी सना को हूतियों का गढ़ कहा जाता है.
हूती संघर्ष की शुरुआत इसकी शुरुआत जायदी शियाओं के हितों के लिए लड़ने के लिए हुई थी जो एक अल्पसंख्यक संप्रदाय है, जिसने 1962 तक यमन में 1,000 साल के साम्राज्य पर शासन किया था. लेकिन अली अब्दुल्ला सालेह के 1990-2012 के शासन के दौरान इस पर खतरा बढ़ते चला गया. हूती विद्रोहियों को ईरान का समर्थन प्राप्त है जिसने 2021 में यमन की सऊदी समर्थित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को निर्वासन के लिए मजबूर कर दिया था.
उधर, ईरान में हमास चीफ की हत्या और लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल के लगातार एक्शन ने मिडिल ईस्ट के हालात को बिगाड़ दिया है. ईरान लगातार इजरायल पर हमला करने की धमकी दे रहा है. जबकि इजरायल भी अपने दुश्मनों को मार रहा है. इस क्षेत्र में तेजी से बदलते हालात पर पूरी दुनिया की नजर है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर गाजा में युद्धविराम समझौता हो जाता है तो ईरान इजरायल के खिलाफ हमले को रोकने पर विचार कर सकता है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








