
अमेरिका: कैलिफोर्निया के बाद अब आयोवा के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, दो छात्रों की मौत
AajTak
अमेरिका में कैलिफोर्निया के बाद अब आयोवा में अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है. यहां एक स्कूल के कार्यक्रम में हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक टीचर भी घायल है.
अमेरिका के आयोवा में एक स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक टीचर गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने बताया कि डेस मोइनेस के स्कूल में कार्यक्रम के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया है.
आयोवा के डेस मोइनेस स्कूल में 'स्टार्ट्स राइट हियर' नाम के कार्यक्रम में इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने बताया कि दोपहर एक बजे इमरजेंसी कर्मचारियों को स्कूल में बुलाया गया था. अधिकारियों ने दो छात्रों को गंभीर रूप से घायल पाया और उन्हें तुरंत सीपीआर दिया. दोनों ही छात्रों की अस्पताल में मौत हो गई. वहीं एक शिक्षक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
तीनों संदिग्ध हिरासत में लिए गए
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के करीब 20 मिनट बाद एक कार से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया. इसके अलावा एक आरोपी कार से भाग गया. सार्जेंट पॉल पारिजेक ने कहा कि ये घटना अचानक नहीं हुई, इसके लिए पूरी तरह प्लानिंग की गई थी.
कैलिफोर्निया में दो दिन पहले 10 की मौत
अभी दो दिन पहले ही कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग की घटना में 10 लोगों की मौत हुई थी. इसके अलावा कई लोग घायल हुए थे. अमेरिकी मीडिया ने बताया था कि मॉन्टेरी पार्क चीनी नव वर्ष समारोह का आयोजन किया जा रहा था. शनिवार की रात करीब 10 बजे (अमेरिका के समयानुसार) यहां ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस दौरान यहां पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे. फायरिंग में कम से कम 16 लोगों को गोली लग गई. जिनमें से 10 लोगों को मौत हो गई. मोंटेरे पार्क लॉस एंजिल्स काउंटी का एक शहर है, जो लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन से लगभग 11 किमी दूर है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









